Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IND VS WI- मोहम्मद सिराज टेस्ट टीम में जगह मिलने पर हुए भावुक, कही ये दिल छू लेने वाली बात

वेस्टइंडीज के खिलाफ 4 अक्टूबर से राजकोट में खेले जाने वाले पहले टेस्ट मैच के साथ शुरू हो रही दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान शनिवार को कर दिया गया। शनिवार को भारतीय टीम के चयनकर्ताओं ने 15 सदस्यीय टीम की घोषणा की जिसमें कुछ नए चेहरों को भी जगह मिली।

मोहम्मद सिराज को मिली टेस्ट टीम में पहली बार जगह

हैदराबाद के युवा प्रतिभाशाली तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज को भारतीय टेस्ट टीम में पहली बार जगह मिली। पिछले कुछ समय से बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे मोहम्मद सिराज के प्रदर्शन को ध्यान में रखते हुए चयनकर्ताओं ने उनके नाम पर मुहर लगायी है। आईपीएल से पहचान बनाने वाले मोहम्मद सिराज भारत के लिए टी-20 डेब्यू कर चुके हैं।

मोहम्मद सिराज हैं खुशी से सारोबार

किसी भी खिलाड़ी के लिए अपनी राष्ट्रीय टेस्ट टीम में खेलने का एक बड़ा सपना होता है और जब वो साकार हो जाए तो इस खुशी को बयां करना भी मुश्किल हो जाता है। ऐसे में कुछ उसी तरह से मोहम्मद सिराज को भी अहसास हो रहा है। टेस्ट टीम में जगह बनाने के बाद मोहम्मद सिराज बहुत ही खुश हैं।

मैं नहीं कर सकता इसकी खुशी बयां

मोहम्मद सिराज ने इसको लेकर कहा कि

“हां, अब तो मैं बस अपनी इस खुशी को जाहिर तक नहीं कर सकता हूं। ये मेरे करियर का सबसे बड़ा दिन है। टेस्ट टीम में चयन होना एक ऐसी चीज है, जिसका मैं पिछले एक साल से पीछा कर रहा हूं। मुझे बड़ी बात तो नहीं करनी चाहिए, लेकिन मैं उम्मीद करता था कि मेरे लगातार प्रदर्शन से मुझे टेस्ट क्रिकेट में खेलने का अवसर जरूर मिलेगा। क्योंकि मैं चार दिवसीय मैचों में भी अच्छा प्रदर्शन कर रहा हूं।”

जब भी होता हूंं नर्वस तो करता हूं अरूण सर से बात

अपने कोच अरूण को लेकर सिराज ने कहा कि

हां ,हर बार जब मुझे पता लगाने या नैतिक समर्थन की तलाश करने के लिए कुछ नहीं मिल पाता है, तो मैं अरूण सर से बात करता हूं और वो मुझे हमेशा प्रोत्साहित करने का बड़ा स्त्रोत रहे हैं।मुझे नहीं लगता है कि मेरी गेंदबाजी के रवैये में कोई बदलाव हुआ है। हां, जिस टीम के लिए मैं खेल रहा हूं उसके लिए मेरी इच्छा पूरा देने की रहती है। मुझे खुशी है कि सभी कड़ी मेहनत का रिवार्ड मिला। “

घरेलु दर्शकों के सामने खेलना बहुत बड़ी बात

सिराज ने आगे कहा कि

मेरी फिलॉसोफी बहुत ही आसान है। अपने रास्ते से आने वाली सभी संभावनाओं  का अच्छे से उपयोग करे। निश्चित रूप से, भारत ए के लिए खेलते हुए द्रविड़ सर का साथ मिलना और उनसे सीखना बहुत बड़ी बात है। ठीक है लेकिन घर के दर्शकों के सामने खेलना किसी खिलाड़ी के लिए  इससे कोई बेहतर खुशी नहीं हो सकती है। मुझे उम्मीद है कि हैदराबाद में होने वाले दूसरे टेस्ट में मुझे चुना जाता है तो ऐसा ही होगा।”

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आए तो प्लीज इसे लाइक और शेयर करें।

The post IND VS WI- मोहम्मद सिराज टेस्ट टीम में जगह मिलने पर हुए भावुक, कही ये दिल छू लेने वाली बात appeared first on SportzWiki Hindi.