Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IND VS WI- एशिया कप में अच्छे प्रदर्शन के बाद भी रोहित शर्मा को टेस्ट टीम में जगह नहीं मिलने पर सौरव गांगुली नाखुश

संयुक्त अरब अमीरात में खेले गए एशिया कप में भारतीय टीम के रेगुलर कप्तान विराट कोहली नहीं थे ऐसे में टीम के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा को भारतीय टीम की कमान सौंपी गई।

रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए एशिया कप का खिताब जीता। इस एशिया कप की जीत ने रोहित शर्मा का कद भारतीय टीम में बड़ा दिया।

पूर्व भारतीय कप्तान ने रोहित को टीम इंडिया में जगह न देने पर काफी नराजगी व्यक्त की हैं.

अपनी कप्तानी में एशिया कप जीताने के बाद भी टेस्ट सीरीज से रोहित शर्मा नजरअंदाज

भारतीय सीमित ओवर की टीम के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने अपनी कप्तानी के साथ ही अपनी बल्लेबाजी से भी एशिया कप में जबरदस्त प्रदर्शन किया और प्रभावित किया ।

टीम की खिताबी जीत में उनकी बल्लेबाजी का भी बड़ा योगदान कहा जा सकता है लेकिन वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए रोहित शर्मा के नाम पर विचार नहीं किया गया।

rohit sharma

एशिया कप में की शानदार बल्लेबाज, लेकिन रोहित को नहीं चुना गया वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट में

वैसे एशिया कप में रोहित शर्मा के प्रदर्शन को देखते हुए तो माना जा रहा था कि उन्हें वेस्टइंडीज के खिलाफ 2 मैचों की टेस्ट सीरीज में मौका दिया जा सकता है, लेकिन रोहित शर्मा को टेस्ट टीम के लिए तो पूरी तरह से नजरअंदाज कर दिया। रोहित शर्मा को एशिया कप में इतनी शानदार बल्लेबाजी के बाद भी टेस्ट टीम में नहीं चुने जाने से निराशा हो रही होगी।

रोहित शर्मा को नहीं चुनने पर सौरव गांगुली ने भी जतायी नाखुशी

और रोहित शर्मा की तरह की भारतीय टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली को भी टेस्ट टीम में मौका नहीं मिलने पर निराशा हुई। सौरव गांगुली ने रोहित शर्मा के एशिया कप के प्रदर्शन के बाद भी टेस्ट टीम में नहीं चुनने पर ट्वीट करते हुए लिखा कि “रोहित और टीम की ये बहुत शानदार जीत रही। तुम असाधारण रहे। मुझे हर बार आश्चर्च होता है जब आपका नाम टेस्ट टीम में नहीं दिखायी देता है। ये बहुत दूर नहीं है।”

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आए तो प्लीज इसे लाइक और शेयर करें।

The post IND VS WI- एशिया कप में अच्छे प्रदर्शन के बाद भी रोहित शर्मा को टेस्ट टीम में जगह नहीं मिलने पर सौरव गांगुली नाखुश appeared first on SportzWiki Hindi.