Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

India vs eng : इशांत और बुमराह की घातक गेंदबाजी के सामने, इंग्लैंड ने पहले ही दिन खो दिए 7 विकेट

स्पोर्ट्स डेस्क। कल भारत और इंग्लैंड के बीच शुरू हुआ अतिंम टेस्ट मैच में ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया था। जों शुरू में उनके लिए सफल होता नजर नही आया। इशांत शर्मा और जसप्रीत बुमराह की घातक गेंदबाजी की वजह से पहले ही दिन भारत ने इंग्लैंड के 7 विकेट झटक लिए। आपको बता दे हालांकि इंग्लैंड इस सीरीज को 3-1 से जीत चुकी है। साथ ही भारत दो बदलाव के साथ मैदान में उतरा है भारत ने अतिम मैच में हनुमा विहारी और जडेजा को शामिल किया गया है। साथ ही इंग्लैंड की और से टीम के दिग्गज टेस्ट बल्लेबाज एलिस्टर कुक इंटरनेशनल क्रिकेट का अतिम मैच खेल रहें है हाल ही में उन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की है।

भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टेस्ट मैच सीरिज का अंतिम मैच में इंग्लैंड की शुरुआत कुछ जयादा अच्छी नही रही। इंग्लैंड ने शुरुआत अच्छी करी टीम का एक समय तक स्कोर एक विकेट पर 133 रन था लेकिन फिर इशांत शर्मा और जसप्रीत बुमराह की शानदार गेंदबाजी की वजह से पहले दिन का खेल समाप्त होने तक इंग्लैंड ने 7 विकेट खोकर 198 रन बनाये। पांचवें मैच में टॉस जीतने के बाद अपना आखिरी टेस्ट मैच खेल रहे कुक जब बल्लेबाजी के लिए मैदान पर उतरे तो भारतीय टीम ने उन्हें 'गार्ड ऑफ ऑनर पेश किया। साथ ही इंग्लैंड की तरफ से एलिस्टर कुक (71) और मोईन अली (50) ने बनाए।

साथ ही अतिम मैच में भारत की गेंदबाजी की बात करे तो अब तक सफल रहें गेदबाजों में से एक इशांत शर्मा ने अबकी बार भी अपने बेहतर प्रदर्शन का प्रमाण दिया साथ ही उन्होंने ने 28 रन देकर 3 लिए इसके अलावा बुमराह ने 41 रन देकर 2 विकेट लिए हैं। स्पिनर रविद्र जडेजा ने भी 57 रन के एवज में 2 विकेट हासिल किये। लेकिन मोहम्मद शमी की अच्छी गेंदबाजी के बाद भी वह कोई विकेट नहीं ले पाए।



Herald