इंटरनेट डेस्क। एशिया कप 2018 के ग्रुप चरण में भिड़ने के बाद आज एक बार फिर भारत और पाकिस्तान की क्रिकेट टीमें सुपर-4 राउंड में आमने-सामने हैं। पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। टीम ने इससे पहले 19 सितंबर को लीग मुकाबलें में 8 विकेट के बड़े अंतर से हराया था। दोनों टीमों के लिए आज का मुकाबला बहुत अहम है। सुपर फोर का ये मैच दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट मैदान पर खेला जाएगा। जो भी टीम ये मैच जीतेगी उसका फाइनल में पहुंचना लगभग तय हो जाएगा।
रोहित शर्मा की कप्तानी में इस एशिया कप में भारत ने अभी तक अपने सारे लीग मैच जीते है। सुपर फोर से पहले मैच में भारत ने बांग्लादेश को हराया था। भारतीय टीम ने इस श्रृंखला में अभी तक हांगकांग, पाकिस्तान और बांग्लादेश को हराने में कामयाब हो चुकी है। भारतीय टीम के गेंदबाज और बल्लेबाज इस बड़े टूर्नांमेट में अभी तक शानदार प्रदर्शन कर रहे है। भारतीय टीम अब तक टूर्नामेंट में एक भी मैच नहीं हारी है और आज भी रोहित शर्मा की अगुवाई में अपने इस शानदार विजयी क्रम को जारी रखने के इरादे से मैदान पर उतरी है। भारतीय टीम ने पाकिस्तान के खिलाफ इस अहम मुकाबलें में किसी भी प्रकार का कोई बदलाव नहीं किया है। जो टीम बांग्लादेश के खिलाफ खेली थी वही टीम इस मैच में नजर आएगी। वहीं, पाकिस्तान ने अपनी टीम में दो बदलाव किए हैं। मोहम्मद आमिर और शादाब खान की इस अहम मुकाबलें में वापसी हुई है।
भारतीय टीम इस समय शानदार फॉर्म में चल रही है और आज कुछ पिछला प्रदर्शन दिखा कर टीम को विजयी बनाने में अहम योगदान देना चाहेगी। पाकिस्तान के खिलाफ पिछले मैच में केदार ने धीमे गेंदबाजों में सबसे ज्यादा विकेट हासिल किये थे। टीम के कप्तान रोहित शर्मा भी शानदार फॉर्म में चल रहे हैं उनसे भी बड़ी पारी खेलने की उम्मीदें है।