Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IndvPak Asia Cup : भारत को हराने के लिए पाकिस्तानी के इस पूर्व खिलाड़ी ने टीम को दी ये नसीहत

इंटरनेट डेस्क। शोएब अख्तर पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व आक्रामक तेज गेंदबाज है। शोएब अख्तर ने अपने आक्रामक गेंदबाजी से कई मैचों में टीम को विजयी बनाने में अहम योगदान दिया है। पाकिस्तान के इस तूफानी गेंदबाज को रावल पिंडी एक्सप्रेस के नाम से जाना जाता है। क्रिकेट के मैदान में रावलपिंडी एक्सप्रेस ने कई रिकॉर्ड भी बनाने में कामयाबी हासिल की है। हाल ही में एशिया कप में भारतीय टीम ने पाकिस्तान कि टीम को लीग मैच में हराने में कामयाबी हासिल की। भारतीय टीम ने इस मैच में पाकिस्तान की टीम को 8 विकेट रौंद कर पिछली हार का बदला ले लिया। भारतीय खिलाड़ियों ने इस मैच में बैट व बॉल से शानदार प्रदर्शन किया। इसके विपरीत पाकिस्तान कि टीम इस मैच में कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाई।

IOCL में इन पदों पर निकली बंपर भर्ती, आज ही करें आवेदन

इस हार के साथ ही पाकिस्तान के कप्तान व विकेटकीपर बल्लेबाज सरफराज अहमद को सलाहें मिलने लग गई है। इसी बीच पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने भी भारत के खिलाफ होने वाले रविवार के मैच के लिए टीम को राय दी है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक शोएब अख्तर ने बताया कि, 'टीम इंडिया के खिलाफ अगले मैच में पाकिस्तानी टीम वापसी कर सकती है। पिछले मैच में पाकिस्तान के खिलाड़ी जल्दबाजी में दिखे। मुझे नहीं लगता कि टीम को जल्दबाजी करने की जरूरत थी। खिलाड़ियों को हार से निराश नहीं होना चाहिए। इसके साथ ही पाक के इस तेज गेंदबाज ने पाक के बल्लेबाजों को क्रीज पर टिक कर 50 ओवर खेलने की सलाह भी दी।

खैर, अब एशिया कप में लीग दौरे की समाप्ति हो चुकी है और अब सुपर चार का राउंड शुरू हो चुका है। सुपर फोर राउंड में रविवार को एक बार फिर पाकिस्तान के सामने उतरेगा। 23 सितंबर को खेले जाने वाला ये मुकाबला दुबई इंटरनेशनल मैदान में खेला जाएगा।