इंटरनेट डेस्क। भारत और पाकिस्तान के इस कल बुधवार को एशिया कप में लीग मुकाबला खेला गया। इस महा मुकाबले में भारतीय खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया और पाकिस्तान से पिछली हार का बदला लेते हुए 8 विकेट से हराने में कामयाबी हासिल की। अब दोनों टीमों के बीच एक और हाईवोल्टेज मैच 23 सितंबर यानी रविवार को दुबई में खेला जाएगा। इस हाईवोल्टेज मुकाबलें में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 43.1 ओवर में 162 रनों का मामूली स्कोर बनाया।
10वीं पास के लिए पावर जनरेटिंग कंपनी में निकली बंपर भर्ती, आज ही करें आवेदन
163 रनों के जवाब में उतरी भारतीय टीम ने 29 ओवर में 2 विकेट खोकर ही ये लक्ष्य हासिल कर लिया और 8 विकेट से मैच जीत लिया। भारतीय टीम की शुरूआत शानदार रही। टीम के कार्यवाहक कप्तान रोहित शर्मा ने शानदार अर्धशतक लगाया और टीम को मंजिल तक पहुंचाने में अहम योगदान दिया। शिखर धवन ने भी कप्तान का भरपुर साथ दिया। अंत में दिनेश कार्तिक 31 और अंबाती रायडू 31 रन बनाकर टीम को जीत दिलाकर नाबाद पवेलियन लौटे।
इस हाईवोल्टेज मैच में भारत के आॅलराउंडर खिलाड़ी केदार जाधव ने शानदार रिकॉर्ड बनाने में कामयाबी हासिल की। इसी रिकॉर्ड के साथ वह ऐसा कारनामा करने वाले पहले भारतीय गेंदबाज बन गए। जाधव पहले ऐसे पहले भारतीय गेंदबाज बन गए हैं, जिन्होंने सातवें या उससे निचले क्रम पर गेंदबाजी करते हुए पाकिस्तान के खिलाफ तीन विकेट झटके। केदार जाधव ने इस अहम मैच में 3 विकेट लेने में सफलता हासिल की। जाधव का ये करियर का बेस्ट बॉलिंग रिकॉर्ड है। वहीं, टीम इंडिया की तरफ से भुवनेश्वर कुमार ने भी शानदार गेंदबाजी का प्रदर्शन किया। भूवी ने इस रोमांचक मुकाबले में अपने सात ओवर के स्पेल में 15 रन खर्च करके तीन अहम विकेट चटकाने में कामयाबी हासिल की। भुवनेश्वर कुमार को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए मैन आॅफ द मैच अवॉर्ड दिया गया।