Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IndvPak : इन हीरोज के दम पर टीम इंडिया ने पाकिस्तान को किया चित

इंटरनेट डेस्क। एशिया कप में जीत के साथ आगाज करने वाली भारतीय क्रिकेट टीम ने अपने दूसरे लीग मैच में अपनी चिर प्रतिद्वंद्वी टीम पाकिस्तान को 8 विकेट से हराकर पिछली हार का बदला चुकता कर दिया है। अब दोनों टीमों के बीच रविवार को एक बार फिर एक हाईवोल्टेज मैच खेला जाएगा। भारतीय टीम पाकिस्तान के 162 के लक्ष्य को 2 विकेट खोकर ही हासिल कर लिया। भारतीय टीम को इस अहम मुकाबलें में विजयी बनाने में टीम के इन बल्लेबाजों ने अहम योगदान दिया। तो आइए नजर डालिए...

भुवनेश्वर कुमार : हांगकांग के खिलाफ पहले मैच में नाकाम रहे भुवनेश्वर कुमार ने दूसरे मैच में शानदार बॉलिंग का प्रदर्शन किया और मैन आॅफ द मैच अवॉर्ड जीतने में कामयाबी हासिल की। भूवी ने इस अहम मुकाबले में 7 ओवर में 15 रन देकर 3 विकेट झटके।

केदार जाधव : भारतीय टीम के आॅलराउंडर खिलाड़ी केदार जाधव ने भी एशिया कप के अहम मुकाबले में शानदार गेंदबाजी का प्रदर्शन किया। जाधव ने इस मुकाबले में 9 ओवर में 23 रन देकर 3 विकेट चटकाए। जाधव ने इस दौरान तीन अहम बल्लेबाजों को पवेलियन की राह दिखाई।

जसप्रीत बुमराह : भारतीय टीम के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने भी पाकिस्तान के खिलाफ अहम मैच में शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया। एशिया कप 2018 का पहला मैच खेल रहे बुमराह ने अपने 7.1 ओवर के स्पेल में 23 रन देकर 2 विकेट हासिल किए।

रोहित शर्मा : भारतीय टीम के कार्यवाहक कप्तान रोहित शर्मा ने पाकिस्तान के खिलाफ एक कप्तानी पारी खेली। रोहित ने पाक के खिलाफ शानदार 52 रनों की पारी खेली और टीम को विजयी बनाने में अहम योगदान दिया। रोहित ने इस आतिशी पारी में 3 छक्के जड़े और इंटरनेशनल करियर में 294 छक्के पूरे कर लिए।

शिखर धवन : भारतीय टीम के बाएं हाथ के गब्बर बल्लेबाज शिखर धवन ने हांगकांग के खिलाफ शानदार शतक लगाया। धवन ने पाकिस्तान के खिलाफ 46 रन की पारी खेली और कप्तान के साथ एक अहम साझेदारी करी। शिखर धवन ने इस उपयोगी पारी में 54 गेंदों में 6 चौकों और 1 छक्के की मदद से 46 रन बनाए।