Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

INDvsBAG: हार्दिक पांड्या की जगह इस खिलाड़ी को मिला सकता है प्लेइंग इलेवन में मौका

एशिया कप में कल पाकिस्तान के खिलाफ हुए मैच में भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या चोटिल हो गए। उनके पीठ में खिंचाव होने की वजह से वह टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। उनके अलावा शार्दुल ठाकुर और अक्षर पटेल भी इस टूर्नामेंट से बाहर हो चुके है। हार्दिक पांड्या की जगह दीपक चाहर को भारतीय टीम में शामिल किया गया है। इसके अलावा रविन्द्र जडेजा और सिद्धार्थ कौल को भी टीम में मौका मिला है।

हार्दिक पांड्या की जगह जडेजा

यह एक ऐसा सवाल है जो सभी के लिए उलझन बना हुआ है। हार्दिक पांड्या की जगह टीम में किसे मौका मिलेगा इसपर सभी की अलग-अलग राय है। हालाँकि, रिकॉर्ड और अनुभव की बात करें तो रविन्द्र जडेजा को उनकी जगह प्लेइंग में मौका मिल सकता है। जडेजा ने अपना अंतिम वनडे मैच करीब 14 महीने पहले खेला था और किसी को उम्मीद भी नहीं थी कि उनकी भारतीय टीम में वापसी हो सकती है। टीम के पास पहले से स्पिनर मौजूद है लेकिन सभी की गेंदबाजी का तरीका अलग-अलग है।

चाहर के पास अनुभव की कमी

आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलने वाले तेज गेंदबाज दीपक चाहर को हार्दिक पांड्या की जगह टीम में शामिल किया गया है। चाहर के पास सिर्फ एक अंतरराष्ट्रीय मैच का अनुभव है और यही उनके खिलाफ जाता है। हार्दिक की तरह दीपक भी फ़ास्ट बॉलिंग ऑलराउंडर हैं लेकिन उनकी बल्लेबाजी में हार्दिक या जडेजा वाली बात भी नहीं है।

जडेजा के पास 10 साल का अनुभव

हार्दिक पांड्या की जगह

रविन्द्र जडेजा ने करीब 10 साल पहले जनवरी 2009 में श्रीलंका के खिलाफ अपना पहला वनडे मैच खेला था। उसके बाद जडेजा ने अब तक 136 मैच खेले हैं। इसमें विश्वकप 2015 और चैंपियंस ट्रॉफी 2013 और 2017 शामिल है।

वनडे मैचों में उन्होंने 155 विकेट लेने के अलावा करीब 2000 रन भी बनाये हैं। इन सब के बाद रविन्द्र जडेजा भारतीय टीम के सबसे बेहतरीन फ़ील्डर भी हैं। यही कारण है कि दीपक चाहर से ऊपर उन्हें बांग्लादेश के खिलाफ भारतीय टीम में खेलने का मौका मिल सकता है।

The post INDvsBAG: हार्दिक पांड्या की जगह इस खिलाड़ी को मिला सकता है प्लेइंग इलेवन में मौका appeared first on SportzWiki Hindi.