एशिया कप में आज भारत का सामना बंग्लादेश से हुआ. इस मैच में बांग्लादेश के कप्तान ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाज़ी करने का फैसला किया. टीम में आज जडेजा ने वापसी की. टीम में उन्हें हार्दिक पंड्या की जगह शामिल किया गया है.
बांग्लादेश के बल्लेबाज़ हुए फेल

भारत ने बांग्लादेश को 49.1 ओवर में 173 रन पर समेट दिया. भारत की ओर से लेफ्ट आर्म स्पिनर रवींद्र जडेजा ने सबसे अधिक चार विकेट लिए. भुवनेश्वर कुमार और जसप्रीत बुमराह ने तीन-तीन विकेट झटके. बांग्लादेश की ओर से सबसे अधिक रन मेहदी हसन ने बनाए.
भारत की एक और आसान जीत
174 रन के स्कोर का पीछा करते हुए भारत ने अच्छी शुरुआत की. इस दौरान रोहित और धवन ने 60 रन की साझेदारी की. इस दौरान धवन 40 रन बना के आउट हो गए. उनके आउट होने के बाद रोहित और रायडू ने टीम को संभाला.रायडू भी आज कुछ ख़ास नही कर सके और 13 रन बना के आउट हो गए. उनके आउट होने के बाद धोनी और रोहित ने टीम को समभाला और टीम को जीत दिला दी .
अफगानिस्तान को हराना नहीं होगा आसान
मैच के बाद मीडिया से बात करते हुए मुर्तज़ा ने कहा कि
“अगर आज आप हमारी बल्लेबाज़ी देखेंगे तो पाएंगे कि आज हमने एक बार फिर से शुरुआत में ही विकेट खो दिए। श्रीलंका के खिलाफ भी हमारे साथ यही हुआ था, लेकिन तब मध्यमक्रम ने जिम्मेदारी उठाई थी। हमारे बल्लेबाजों को और ज्यादा जिम्मेदारी उठानी होगी। हम इस विकेट पर आसानी से 260 रन बना सकते थे। आप गेंदबाजों से 170 डिफेंड करने को नही कह सकते हैं। हम अभी भी एशिया कप में बने हुए हैं। एक पारी हमारा रुख बदल सकती हैं मुझे पूरी उम्मीद है कि टीम अफगानिस्तान को हराने में सफल होगी, उन्हें हराना थोड़ा सा मुश्किल हैं। हमे खुद को भरोसा दिलाना होगा कि हम एक बार फिर से वापसी कर सकतें हैं।”
The post INDvsBAN: हार के बाद मशरफे मुर्तजा ने भारत के अलावा इस टीम को बताया एशिया कप की मजबूत टीम appeared first on SportzWiki Hindi.