एशिया कप 2018 का फाइनल मैच आज शुक्रवार को भारतीय टीम और बांग्लादेश की टीम के बीच दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जायेगा.
एशिया कप 2018 के इस खिताबी मुकाबले के लिए दोनों ही टीमें पूरी तरह से तैयार हैं. भारतीय टीम जहां 7वीं बार खिताब में कब्ज़ा करना चाहेगी. वहीं बांग्लादेश की टीम इतिहास रचते हुए पहली बार एशिया कप का विजेता बनना चाहेगी.
बता दें, कि दोनों टीमों के बीच फाइनल से पहले सुपर-4 में भी एक मैच खेला गये था. जिसे भारतीय टीम ने आसानी से 7 विकेट के अंतर से जीत लिया था.
आकड़ों में भारत का पलड़ा भारी

भारतीय टीम और बांग्लादेश की टीम के बीच आजतक कुल 34 मैच खेले गये हैं. जिसमे से भारतीय टीम ने 28 मैच जीते हैं और बांग्लादेश की टीम ने 5 मैच जीते हुए हैं. दोनों टीमों के बीच एक मुकाबला बेनतीजा रहा हैं.
एशिया कप में दोनों टीमों के बीच अबतक 11 मैच खेले जा चुके हैं. जिसमे से 10 मैच भारत की टीम ने जीते हैं और एक मैच बांग्लादेश की टीम ने जीता हैं.
पिच रिपोर्ट

दुबई क्रिकेट स्टेडियम की पिच का अनुमान लगाना अबतक इस एशिया कप में बहुत मुश्किल रहा हैं. देखने में यह पिच फ्लैट लगती हैं, लेकिन इस पिच पर स्पिन गेंदबाजो को मदद मिलती हैं.
हालाँकि, इस पिच पर तेज गेंदबाजो को ज्यादा स्विंग नहीं मिल रही हैं, लेकिन अबतक इस विकेट पर स्पिनरों ने अच्छी गेंद घुमाई हैं. स्पिनरों की भूमिका इस मैच में अहम रहेगी.
भारत ने जीता टॉस

भारत और बांग्लादेश के बीच होने वाले एशिया कप 2018 के फाइनल मैच का टॉस हो गया हैं. इस मैच का टॉस भारत की टीम ने जीता हैं और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया हैं. पहले गेंदबाजी करने के फैसले पर कप्तान रोहित शर्मा ने कहा, कि “हमने जो कुछ भी इस टूर्नामेंट में उसे भूलकर ये मैच खेलेंगे सभी 5 खिलाड़ियों की वापसी हुई है, जो पिछले मैच का हिस्सा नहीं थे. पिच काफी अच्छी हैं.”
इस प्रकार हैं फाइनल मैच में दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन
Teams:
Bangladesh (Playing XI): Liton Das(w), Soumya Sarkar, Mohammad Mithun, Mushfiqur Rahim, Imrul Kayes, Mahmudullah, Mehidy Hasan, Mashrafe Mortaza(c), Nazmul Islam, Rubel Hossain, Mustafizur Rahman
India (Playing XI): Rohit Sharma(c), Shikhar Dhawan, Ambati Rayudu, MS Dhoni(w), Dinesh Karthik, Kedar Jadhav, Ravindra Jadeja, Bhuvneshwar Kumar, Kuldeep Yadav, Yuzvendra Chahal, Jasprit Bumrah
The post एशिया कप फाइनल : INDvsBAN : टॉस रिपोर्ट : भारत ने टॉस जीत चुनी गेंदबाजी, अहम मुकाबले में रोहित ने बताई पहले गेंदबाजी की वजह appeared first on SportzWiki Hindi.