Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

INDvsENG: पांचवें टेस्ट मैच में इन दो युवा भारतीय खिलाड़ियों पर होगी सबकी नजर

स्पोर्ट्स डेस्क। भारत और इंग्लैंड के बीच चौथा टेस्ट मैच साउथैंप्टन मैदान पर खेला गया। इस मैच में मेजबान टीम ने भारत को 60 रन से हरा दिया और पांच टेस्ट मैचों की सीरीज में 3-1 की अपराजेय बढ़त हासिल कर ली। इस टेस्ट में हार के बाद भारतीय कप्तान विराट कोहली का इंग्लैंड में टेस्ट सीरीज जीतने का सपना टूट गया।

20 साल छोटी एक्ट्रेस को डेट कर रहे हैं रवि शास्त्री, अमृता सिंह से भी फरमा चुके है इश्क

इंग्लैंड के इस दिग्गज खिलाड़ी ने लिया संन्यास, भारत के खिलाफ खेलेंगे अंतिम मैच

इस मैच की दूसरी पारी में भारतीय टीम को जीत के लिए 245 रन का लक्ष्य मिला था लेकिन भारतीय टीम 184 रन पर ऑल आउट हो गई। इससे पहले इंग्लैंड की दूसरी पारी 271 रन पर सिमट गई थी। इस सीरीज का अंतिम मैच और पांचवा टेस्ट मैच 7 सितंबर को दोपहर 3:30 से लंदन के मैदान पर खेला जायेगा।

मैच के बाद मैन ऑफ द मैच लेने के बजाए नमाज़ पढ़ने चले गए थे अमला, जानिए पूरा मामला

आपको बता दे की भारत और इंग्लैंड के बीच अंतिम दो टेस्ट मैच के लिए भारत के दो युवा खिलाड़ी पृथ्वी शॉ और हनुमा विहारी को बुलाया गया था। लेकिन कप्तान कोहली ने चौथे टेस्ट मैच में इन दोनों खिलाड़ियों को प्लेइंग 11 में नहीं खिलाए, जिसका पछतावा कप्तान को बाद में हुआ।

ओलंपिक गेम्स में भारत के लिए जीता रजत पदक, आज भीख मांगने को मजबूर ये खिलाड़ी

आपको बता दे की पृथ्वी शॉ और हनुमा विहारी को अंतिम या पांचवें टेस्ट मैच में खेलने का मौका दिया जा सकता है। इन दोनों युवा खिलाड़ियों ने इंडिया की ओर से धमाकेदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया। जिसके चलते इन्हें इंग्लैंड के खिलाफ भारत की ओर से टेस्ट सीरीज में खेलने का मौका दिया गया। पांचवें टेस्ट मैच में हनुमान बिहारी और पृथ्वी शाह पर सभी खिलाड़ियों की नजर होगी।



Herald