स्पोर्ट्स डेस्क। भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में भारतीय टीम जहां एक तरफ सीरीज में पहले ही 1-3 से पिछड़ गई है, वहीं सीरीज का अंतिम टेस्ट शुरू होने से पहले भारतीय टीम को एक बड़ा झटका लगा है। रिपोर्ट्स के अनुसार 7 सितम्बर से लंदन में होने वाले आखिरी टेस्ट मैच में भारत के अनुभवी स्पिनर रविचंद्रन अश्विन चौथे मैच के दौरान चोटिल होने के कारण टीम से बाहर हो सकते है।
अगर अश्विन टीम से बाहर होते है तो उनकी जगह रविंद्र जडेजा को आखिरी मैच खेलने का मौका मिल सकता है जिसे अभी तक सीरीज में एक ही मैच खेलने का मौका नहीं मिला है। हालाँकि आश्विन तीसरे टेस्ट में हिप में चोट लगने के बाद दर्द महसूस कर रहे है लेकिन चौथे टेस्ट से पहले फ़िटनेस टेस्ट पास करने के बाद उन्हें चौथे टेस्ट में खेलने के लिए हरी झंडी दे दी गई थी। हालाँकि आश्विन मैच की दोनों पारियों में ही कुछ खास कमाल नहीं कर पाए और केवल 3 विकेट ही ले सके थे।
यो-यो टेस्ट में फेल हुआ ये दिग्गज क्रिकेटर, टीम को लगा बड़ा झटका
तो ऑस्ट्रेलिया में नहीं होगा इंग्लैंड जैसा हाल, इस खिलाड़ी को हैं भारतीय टीम पर भरोसा
गौरतलब है कि पहली पारी में पुजारा के शानदार शतक से 27 रन की महत्वपूर्ण बढ़त लेने के बावजूद भारतीय टीम को इस मैच में 60 रनों से हार का सामना करना पड़ा और इसी के साथ इंग्लैंड ने पांच मैचों की सीरीज में 3-1 की महत्वपूर्ण बढ़त बना ली है। सीरीज का पांचवा और आखिरी मैच किंग्स्टन ओवल, लंदन में 7 सितम्बर से खेला जाएगा।
बता दें कि दौरे की शुरुआत 2-1 से टी-20 सीरीज जीतकर करने वाली टीम इंडिया को वनडे सीरीज में 2-1 से हार का सामना करना पड़ा था। वहीं टेस्ट सीरीज के पहले दोनों मैच इंग्लैंड ने जीते थे।
Herald