Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

एशिया कप, INDvsHK: हांगकांग ने हारकर भी जीता दिल, खलील अहमद ने पक्की की पाकिस्तान के खिलाफ जगह

भारत और हांगकांग के बीच आज एशिया कप का चौथा मैच खेला गया। इस मैच को 26 रनों से जीतकर भारत ने हांगकांग को टूर्नामेंट से बाहर कर दिया। इससे पहले हांगकांग को पाकिस्तान के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। भारत के लिए इस मैच में शिखर धवन ने शानदार शतकीय पारी खेली। हांगकांग के कप्तान अंशुमन रथ ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया।

भारत ने अच्छी बल्लेबाजी

पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम को सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा और शिखर धवन ने अच्छी शुरुआत दी। दोनों ने पहले विकेट के लिए 46 गेंदों में 45 रन जोड़े। रोहित शर्मा 23 रन बनाकर पवेलियन लौटे। तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे अम्बाती रायडू ने धवन के साथ 116 रनों की साझेदारी बनाई। जून 2016 के बाद अपना पहला वनडे मैच खेल रहे रायडू ने 60 रन बनाये।

इंग्लैंड में लगातार फ्लॉप रहे शिखर धवन ने अपने वनडे करियर का 14वां शतक बनाया। उन्होंने अपनी पारी में 15 चौके और 2 छक्के लगाये। अंत में कोई भी भारतीय बल्लेबाजी लंबी पारी नहीं खेल पाया। दिनेश कार्तिक ने 33, केदार जाधव ने 28 रन बनाये वहीं महेंद्र सिंह धोनी अपना खाता भी नहीं खेल पाए। हांगकांग के लिए किंचित शाह ने 3, एहसान खान ने 2 जबकि एहसान नवाज़ और अजाज़ खान को 1-1 विकेट मिला।

हांगकांग ने दिखाया शानदार खेल

हांगकांग के लिए सलामी बल्लेबाजी करने उतरे कप्तान अंशुमन रथ और नजाकत खान ने टीम को शानदार शुरुआत दी। दोनों ने जिस तरह की बल्लेबाजी की उसकी उम्मीद किसी को नहीं थी। नजाकत ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए अपना अर्धशतक पूरा किया। अंशुमन ने भी अपना अर्धशतक पूरा किया लेकिन उन्होंने 75 गेंदें खेली। दोनों बल्लेबाजों ने पहले विकेट के लिए 174 रन जोड़े। अंशुमन (73) को कुलदीप ने आउट कर साझेदारी तोड़ी। अगले ही ओवर में पहला मैच खेल रहे खलील अहमद ने नजाकत (92) को आउट कर अपना पहला अंतरराष्ट्रीय विकेट चटकाया।

इसके बाद हांगकांग का कोई भी बल्लेबाजी भारतीय गेंदबाजी का सामना नहीं कर पाया। उन्होंने लड़ने की जरुर कोशिश की लेकिन भारतीय गेंदबाजों के अनुभव के सामने वह कुछ खास नहीं कर पाए, भारत हांगकांग की पूरी टीम को आउट नहीं कर पाई। हांगकांग ने 50 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 259 रन बनाये। भारत के लिए युजवेंद्र चहल ने 3, खलील अहमद 3 और कुलदीप यादव ने 2 विकेट चटकाए।

The post एशिया कप, INDvsHK: हांगकांग ने हारकर भी जीता दिल, खलील अहमद ने पक्की की पाकिस्तान के खिलाफ जगह appeared first on SportzWiki Hindi.