Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

एशिया कप: INDvsPAK: हार कर भी भारत का दिल जीत गये सरफराज अहमद, कहीं 130 करोड़ भारतीयों की दिल जीतने वाली बात

एशिया कप में आज भारत का सामना पाक से हुआ. इस दौरान पाक ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाज़ी करने का फैसला किया. सरफराज ने आज टीम में दो बड़े बदलाव किये. भारत ने इस मैच में जीत कर फाइनल में जगह बना ली है.

भारत ने हासिल की आसान जीत 

भारत ने 39.3 ओवर में पाकिस्‍तान को नौ विकेट से मात देकर मैच अपने नाम कर लिया है. जबकि रोहित शर्मा 111 रन और रायडू 12 रन बनाकर नाबाद रहे. वहीं शिखर धवन ने 114 रन की पारी खेली.पाकिस्‍तान ने 50 ओवर में शोएब मलिक 78, सरफराज अहमद 44, फखर जमान 31 और आसिफ अली 31 रन के दम पर 237/7 का स्‍कोर बनाया है.

भारत की तरफ से जसप्रीत बुमराह, कुलदीप यादव और यजुवेंद्र चहल ने दो-दो विकेट लिए. भारतीय टीम को मैच जीतने के लिए 238 रन बनाने थे और भारत ने इसे बेहद आसानी से हासिल कर लिया. मैच में अपना 15वां शतक लागने वाले धवन को मैन ऑफ़ द मैच का अवार्ड मिला.

ख़राब पिच पर भी रोहित और धवन ने की शानदार बल्लेबाजी

मैच के बाद करते हुए सरफराज ने कहा कि

“हमने कैच छोड़ कर पहले ही अपने लिए हालात मुश्किल कर लिए थे. इसके अलावा हमने 25 रन कम बनाए थे और हमने कैच छोड़ दिए थे, अगर हम कैच पकड़ लेते तो मैच दिलचस्प बना लिए होते. खिलाड़ी मेहनत कर रहें है, लेकिन उन्हें इस तरह के कैच भी पकड़ने होंगे,ये विकेट बल्लेबाज़ी करने के लिए काफी मुश्किल था. हमने शुरुआत में काफी ज्यादा विकेट खो दिए थे, जिस वजह से हम उससे उभर नही पाए थे. अगर हम भी शुरुआत में कुछ विकेट हासिल कर लेते तो हम कुछ अलग कर सकते थे. लेकिन उन्हें  बेहद शानदार तरह से बल्लेबाज़ी की. रोहित और धवन को उनका श्रेय मिलना चाहिए. उन्हें इस जीत का श्रेय मिलना चाहिए. हम आने वाले मैच में अपने सब क्षेत्र में बेहतर कर से आगे आएँगे और जीत हासिल करेंगे.”

The post एशिया कप: INDvsPAK: हार कर भी भारत का दिल जीत गये सरफराज अहमद, कहीं 130 करोड़ भारतीयों की दिल जीतने वाली बात appeared first on SportzWiki Hindi.