इंटरनेट डेस्क।एशिया कप के आज के महामुकाबले में भारतीय गेंदबाजों ने पाकिस्तान की कमर तोड़ कर रख दी। गेंदबाज केदार जाधव और भुवनेश्वर कुमार ने शानदार गेंदबाजी करते हुए पाकिस्तान को 162 रनों पर समेट दिया है। उधर पाकिस्तानी बल्लेबाज बाबर आजम (47) और अनुभवी बल्लेबाज शोएब मलिक (43) रनों की बदौलत पाकिस्तान ने भारत को जीत के लिए 163 का लक्ष्य रखा है।
भारतीय क्रिकेट टीम ने एशिया कप में विजय अभियान से शुरूआत की है टीम ने मंगलवार को हांगकांग को 26 रन से हराकर टूर्नामेंट का पहला मैच अपने नाम किया था।
भारतीयों को निराश कर अब इस टीम की ओर शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं मुरली विजय
भारत ने हांगकांग को हराने वाली अपनी टीम में दो बदलाव करते हुए बुधवार कोशार्दुल ठाकुर और खलील अहमद की जगह जसप्रीत बुमराह और हार्दिक पंड्या को टीम में शामिल किया है।
अपने पहले ही मैच में हांगकांग के खिलाफ तीन विकेट लेेकर शानदार प्रदर्शन करने वाले राजस्थान के युवा खिलाड़ी खलील अहमद की जगह मैच में अनुभवी तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को जगह मिली है।इसके तहत हांगकांग के खिलाफ खराब प्रदर्शन करने वाले तेज गेंदबाज शार्दुल ठाकुर को भी पाकिस्तान के खिलाफ मैच से बाहर बैठना पड़ा है। शार्दुल ठाकुर के स्थान पर ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या का चयनकिया गया जो बालिंग के दौरान चोटिल हो गए।
भारत और पाकिस्तान के बीच एक साल से अधिक समय बाद मुकाबला खेला जा रहा। इससे पहले दोनों ही टीमें अन्तिम बार चैम्पियंस ट्रॉफी के फाइनल में भिड़ी थीं। इस मुकाबले में पाकिस्तान टीम जीत दर्ज करने में सफल रही। अब भारतीय टीम के पास इस हार का बदला चुकता करने का मौका होगा।
आज से ठीक 11 साल पहले युवराज सिंह ने बनाया था ये अनोखा रिकॉर्ड, चौंक जाओंगे जानकर