भारतीय टीम और पाकिस्तान की टीम के बीच एशिया कप 2018 का पांचवा मुकाबला आज दुबई क्रिकेट स्टेडियम में शाम 5 बजे से खेला जाना हैं.
दोनों ही टीमें सुपर-4 में तो पहुंच चुकी हैं, लेकिन यह मैच दोनों देशों के स्वभिमान की लड़ाई हैं. भारत और पाकिस्तान की टीम के इस मैच का इंतजार काफी लम्बे समय से किया जा रहा था.
एशिया कप में 11 बार भीड़ चुकी हैं दोनों टीम

भारत और पाकिस्तान की टीम ने एशिया कप के वनडे फॉर्मेट में कुल 11 मैच खेले है. जिसमे से भारतीय टीम ने 5 मैच जीते है और पाकिस्तान की टीम ने भी 5 मैच ही जीते है. दोनों टीमों के बीच एशिया कप में खेला गया एक मैच बेनतीजा रहा था.
साल 2016 का एशिया कप टी-20 फॉर्मेट में खेला गया था. साल 2016 में भी भारत और पाकिस्तान की टीमें आमने-सामने थी. इस मैच को भारत की टीम ने जीत लिया था. इस टूर्नामेंट में दोनों ही टीमें हांगकांग की टीम को हराकर सुपर-4 के लिए क्वालीफाई कर चुकी हैं.
पिच रिपोर्ट

दुबई क्रिकेट स्टेडियम की पिच पूरी तरह से फ्लैट हैं, इसलिए बल्लेबाज इस पिच पर बल्लेबाजी करने का भरपूर आनंद लेंगे. तेज गेंदबाजो को इस विकेट से ज्यादा स्विंग नहीं मिलने वाली हैं. हालाँकि, स्पिनरों को इस विकेट से कुछ मदद मिल सकती हैं. यह मुकाबला एक हाई स्कोरिंग मुकाबला होने की पूरी उम्मीद हैं.
पाकिस्तान ने जीता टॉस

आपकों बता दें, कि भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले इस मैच का टॉस हो गया हैं. इस मैच का टॉस पाकिस्तान की टीम ने जीता हैं और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया हैं.
इस प्रकार हैं दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

The post एशिया कप : INDvsPAK : टॉस रिपोर्ट : पाकिस्तान ने टॉस जीत चुनी बल्लेबाजी, भारतीय टीम में हुए 2 बदलाव appeared first on SportzWiki Hindi.