Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

एशिया कप: INDvsPAK: पाकिस्तान को हराने के बाद इन 3 भारतीय खिलाड़ियों को दिया रोहित ने फाइनल में पहुंचने का श्रेय

एशिया कप के ग्रुप स्टेज के मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 8 विकेट से हराया था. अब एक बार फिर भारत ने पाकिस्तान को सुपर-4 के मुकाबले में भी 9 विकेट से हरा दिया हैं.

भारतीय टीम ने पाकिस्तान के खिलाफ रविवार को मिली इस जीत से एशिया कप फाइनल के लिए भी अपना स्थान पूरी तरह से पक्का कर लिया हैं.

भारत की इस जीत से कप्तान रोहित शर्मा काफी खुश नजर आये हैं. उन्होंने अपने खिलाड़ियों की तारीफ करते हुए अपनी पोस्ट मैच प्रजेंटेशन में कई रोचक बातें कही हैं.

सभी खिलाड़ियों ने अपनी भरपूर काबिलियत दिखाई

रोहित शर्मा ने भारत की जीत के बाद कहा,

“चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में हमारे खिलाड़ी शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं. सभी खिलाड़ियों ने अपनी भरपूर काबिलियत दिखाई हैं. हमने पिछले प्रदर्शनों को पीछे छोड़ने और आज अपना सर्वश्रेष्ठ देने के बारे में बात की थी और ऐसा ही प्रदर्शन किया भी हैं.”

गेंदबाजी यूनिट को करता हूँ सलाम 

रोहित ने आगे कहा,

“मूझे लगता है कि बुमराह एक गेंदबाज के रूप में परिपक्व हो गए है, वह अपनी गेंदबाजी को समझते है और मुझे लगता है कि वह समझता है कि उसे कौन सी फ़ील्ड सेट करने की जरूरत है और कैसे बल्लेबाज को वह पकड़कर रख सकता हैं. भूवी में भी सेम यही बात हैं.

स्पिनरों के लिए भी यह महत्वपूर्ण हैं, कि वह बल्लेबाज को पकड़कर रखे और उसे रन बनाने का ज्यादा मौका ना दे और वह अपना यह काम बखूबी कर रहे हैं. 

जब आप इस तरह के लक्ष्य का पीछा कर रहे हो, तो आपकों कंट्रोल के साथ खेलना बहुत जरुरी होता हैं. हार्दिक के चोटिल होने के बाद चार स्पिनरों के साथ खेलना चुनौतीपूर्ण जरुर हैं, लेकिन ऐसी परिस्थतियों में आपका स्पिन कॉम्बिनेशन भी महत्वपूर्ण हैं. जडेजा जिस तरह से हमारे लिए वापसी के प्रदर्शन कर रहा हैं. वह भी शानदार हैं. हमारी पूरी गेंदबाजी यूनिट ने शानदार प्रदर्शन किया हैं और मैं उन्हें सलाम करता हूँ.” 

शिखर को उसका रोल बताने की जरुरत नहीं 

रोहित ने आगे शिखर को लेकर कहा,

“मुझे शिखर धवन से उनके रोल के बारे में बात करने की जरुरत नहीं हैं, क्योंकि उन्हें पता हैं, कि उन्हें क्या करना हैं. मैं जानता हूँ, कि वह मुझे हमेशा सेटल होने का मौका देता हैं.”

पाकिस्तान के पास शानदार गेंदबाजी आक्रमण 

रोहित ने आगे कहा,

“मैं अपनी आक्रामक शॉट्स पर कड़ी मेहनत कर रहा हूँ, क्योंकि गेंदबाजो पर प्रेशर डालने के लिए यह जरुरी हैं. पाकिस्तान के पास दुनिया के सबसे अच्छा गेंदबाजी आक्रमण में से एक हैं, इसलिए हम नई गेंद की महत्वता को समझते हैं और अपनी योजना के अनुरूप खेलने की कोशिश कर रहे थे.”

The post एशिया कप: INDvsPAK: पाकिस्तान को हराने के बाद इन 3 भारतीय खिलाड़ियों को दिया रोहित ने फाइनल में पहुंचने का श्रेय appeared first on SportzWiki Hindi.