Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

INDvsPAK: पाकिस्तान ने जीता टाॅस, बल्लेबाजी करने का लिया फैसला

इंटरनेट डेस्क। भारतीय क्रिकेट टीम ने एशिया कप में विजय अभियान से शुरूआत की है टीम ने मंगलवार को हांगकांग को 26 रन से हराकर टूर्नामेंट का पहला मैच अपने नाम किया है। इधर आज के मैच में भारत की टक्कर अपनी प्रतिद्वंदी टीम पाकिस्तान से हो रही है, इधर मैच शुरू होने से पहले पाकिस्तान के कप्तान सरफराज अहमद ने भारत के खिलाफ एशिया कप मैच में टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया।

भारतीयों को निराश कर अब इस टीम की ओर शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं मुरली विजय

भारत ने हांगकांग को हराने वाली अपनी टीम में दो बदलाव करते हुए शार्दुल ठाकुर और खलील अहमद की जगह जसप्रीत बुमराह और हार्दिक पंड्या को टीम में शामिल किया है।

अपने पहले ही मैच में हांगकांग के खिलाफ तीन विकेट लेेकर शानदार प्रदर्शन करने वाले राजस्थान के युवा खिलाड़ी खलील अहमद की जगह मैच में अनुभवी तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को जगह मिली है।इसके तहत हांगकांग के खिलाफ खराब प्रदर्शन करने वाले तेज गेंदबाज शार्दुल ठाकुर को भी पाकिस्तान के खिलाफ मैच से बाहर बैठना पड़ा है। शार्दुल ठाकुर के स्थान पर ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या का चयनकिया गया है।

भारत और पाकिस्तान के बीच एक साल से अधिक समय बाद मुकाबला खेला जा रहा। इससे पहले दोनों ही टीमें अन्तिम बार चैम्पियंस ट्रॉफी के फाइनल में भिड़ी थीं। इस मुकाबले में पाकिस्तान टीम जीत दर्ज करने में सफल रही। अब भारतीय टीम के पास इस हार का बदला चुकता करने का मौका होगा।

आज से ठीक 11 साल पहले युवराज सिंह ने बनाया था ये अनोखा रिकॉर्ड, चौंक जाओंगे जानकर

वैसे एशिया कप में अभी तक भारतीय टीम का पाकिस्तान के खिलाफ दबदबा रहा है। इन दोनों टीमों के बीच इस टूर्नामेंट में 12 मैच खेले गए हैं। जिनमें से टीम इंडिया छह में जीत हासिल करने में सफल रही है। जबकि पाक टीम को पांच मैचों में जीत मिली है। एक मैच दोनों ही टीमों के बीच रद्द हो गया था।