Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

एशिया कप : INDvsPAK : टॉस रिपोर्ट : पाकिस्तान ने टॉस जीत चुनी बल्लेबाजी, लम्बे समय बाद पाकिस्तान के खिलाफ़ खेलेगा यह दिग्गज खिलाड़ी

भारतीय टीम और पाकिस्तान की टीम के बीच आज रविवार को सुपर-4 का एक मुकाबला खेला जायेगा. बता दें, कि दोनों ही टीमों सुपर-4 का अपना एक-एक मुकाबला खेल चुकी हैं और दोनों ही टीमों ने जीत दर्ज की हुई हैं. भारत और पाकिस्तान मे से जो भी टीम इस मुकाबले को जीतेगी वह सुपर-4 की पॉइंट्स टेबल मे 4 अंको के साथ टॉप पर आ जाएगी.

ग्रुप स्टेज के मैच मे भारत ने जीत की थी हासिल 

बता दें, कि स्टेज मे भी भारत और पाकिस्तान का आमना सामना हुआ था, इस मुकाबले को भारतीय टीम ने आसानी से 8 विकेट से जीत लिया था. भारत और पाकिस्तान की टीम अबतक एशिया कप के वनडे फॉर्मेट मे एक-दूसरे से 12 मैच खेल चुकी हैं. जिसमे से 6 मैच भारतीय टीम ने जीते हैं और 5 मैच पाकिस्तान की टीम ने जीते हैं. दोनों टीमों के बीच एशिया कप मे एक मैच बेनतीजा रहा हैं.

पिच रिपोर्ट 

दुबई क्रिकेट स्टेडियम की पिच पूरी तरह से फ्लैट बताई जा रही हैं, इसलिए तेज गेंदबाजो को इस पिच से मदद नहीं मिलने वाली हैं. हालाँकि, अबतक स्पिनरों ने इस पिच पर शानदार प्रदर्शन किया हैं, इसलिए एक बार फिर इस पिच पर स्पिनरों की गेंद घूम सकती हैं. तेज गेंदबाजो को इस विकेट से ज्यादा स्विंग नहीं मिलने वाली हैं.

पाकिस्तान ने जीता टॉस 

आपकों बता दें, कि भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले इस मैच का टॉस हो गया हैं. इस मैच का टॉस पाकिस्तान की टीम ने जीता हैं और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया हैं. बता दें, कि इस मैच मे लम्बे समय बाद पाकिस्तान की टीम के खिलाफ़ रविन्द्र जडेजा खेलेंगे.

इस प्रकार हैं दोनों टीमों की प्लेयिंग इलेवन 

India (Playing XI): Rohit Sharma(c), Shikhar Dhawan, Ambati Rayudu, MS Dhoni(w), Dinesh Karthik, Kedar Jadhav, Ravindra Jadeja, Bhuvneshwar Kumar, Kuldeep Yadav, Jasprit Bumrah, Yuzvendra Chahal

Pakistan (Playing XI): Fakhar Zaman, Imam-ul-Haq, Babar Azam, Shoaib Malik, Sarfraz Ahmed(w/c), Asif Ali, Shadab Khan, Mohammad Nawaz, Hasan Ali, Mohammad Amir, Shaheen Afridi

The post एशिया कप : INDvsPAK : टॉस रिपोर्ट : पाकिस्तान ने टॉस जीत चुनी बल्लेबाजी, लम्बे समय बाद पाकिस्तान के खिलाफ़ खेलेगा यह दिग्गज खिलाड़ी appeared first on SportzWiki Hindi.