भारतीय टीम और वेस्टइंडीज की टीम के बीच 4 अक्टूबर से दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जानी हैं. वेस्टइंडीज की टीम अपने भारत दौरे पर चार से आठ अक्टूबर तक राजकोट में पहला टेस्ट मैच खेलेगी. इसके बाद 12 से 16 अक्टूबर तक हैदराबाद में सीरीज का दूसरा और अंतिम टेस्ट मैच खेला जायेगा.
वेस्टइंडीज के खिलाफ बुमराह, भुवनेश्वर, इशांत, हार्दिक को नहीं मिली हैं जगह

बता दें, कि शनिवार को वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम का चयन हो गया हैं. भारत की इस टीम में जसप्रीत बुमराह, भुवनेश्वर कुमार, हार्दिक पंड्या और इशांत शर्मा को टीम में जगह नहीं मिली हैं.
क्रिकेट प्रशंसक इन चारों को टीम में ना देख काफी हैरान हैं, लेकिन अब खुद बीसीसीआई ने जसप्रीत बुमराह, भुवनेश्वर कुमार, इशांत शर्मा और हार्दिक पांड्या को टीम में जगह ना मिलने का कारण बताया हैं.
अमिताभ चौधरी ने बताया चारों को जगह ना मिलने का कारण

बीसीसीआई के कार्यकारी सचिव अमिताभ चौधरी ने अपने एक बयान में कहा, “जसप्रीत बुमराह और भुवनेश्वर कुमार को वर्कलोड की वजह से आराम दिया गया हैं.
वहीं इशांत शर्मा और हार्दिक पांड्या दोनों का चयन इसलिए नहीं किया गया हैं, क्योंकि यह दोनों अभी भी चोटिल हैं और अपनी चोटों से ठीक हो रहे हैं.”
इस प्रकार हैं वेस्टइंडीज के खिलाफ भारत की 15 सदस्यी टीम

बता दें, कि भारत की टेस्ट टीम में पहली बार मयंक अग्रवाल और मोहम्मद सिराज को जगह मिली हैं. वहीं शिखर धवन, दिनेश कार्तिक और करुण नायर जैसे खिलाड़ियों को टीम से ड्राप किया गया हैं. युवा पृथ्वी शॉ और हनुमा विहारी टीम में बने हुए हैं.
भारत टीम: विराट कोहली (कप्तान), केएल राहुल, पृथ्वी शॉ, मयंक अग्रवाल, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे (उपकप्तान), हनुमा विहारी, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), आर अश्विन, रविन्द्र जडेजा, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, उमेश यादव, मोहम्मद सिराज, शार्दुल ठाकुर
The post INDvsWI: बीसीसीआई ने अब दी सफाई बताई क्यों नहीं दी गयी बुमराह, भुवनेश्वर, इशांत और हार्दिक को टेस्ट सीरीज में जगह appeared first on SportzWiki Hindi.