Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

INDvsWI: शानदार फॉर्म में चल रहे मुरली विजय को टीम में नहीं मिली जगह, ये रही वजह

वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाले टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम की घोषणा कर दी गई है। इस टीम में कई बड़े खिलाड़ियों को ड्रॉप कर दिया है। इसमें शिखर धवन, मुरली विजय, दिनेश कार्तिक और करुण नायर जैसे खिलाड़ियों का नाम शामिल है। उनकी जगह पृथ्वी शॉ और मयंक अग्रवाल जैसे युवा खिलाड़ियों को मौका मिला है।

फॉर्म के बावजूद ड्रॉप हुए विजय

भारतीय टेस्ट टीम के सलामी बल्लेबाज मुरली विजय को एक बार फिर टेस्ट टीम में जगह नहीं मिली है। इंग्लैंड दौरे पर पहले 3 मैचों के बाद उन्हें टेस्ट टीम से बाहर कर दिया गया था। पहले 3 मैचों में उनका बल्ला पूरी तरह खमोश था और टीम में उनकी जगह युवा पृथ्वी शॉ को शामिल कर लिया गया था।

काउंटी में दिखाया शानदार फॉर्म

इंग्लैंड दौरे पर बीच में ही टीम से बाहर होने वाले मुरली विजय ने काउंटी टीम एसेक्स के साथ करार कर लिया। जहाँ पहले ही मैच में उन्होंने नॉटिंघमशायर के खिलाफ मैच जिताऊ पारी खेली। इस मैच की पहली पारी में विजय ने 56 और दूसरी पारी में शानदार शतक बनाया।

इसके बाद मुरली विजय ने वहां दो और मैच खेले। एक मैच में उन्हें सिर्फ एक पहली पारी में बल्लेबाजी मिली और उन्होंने 85 रन बनाये। अंतिम मैच में विजय ने 80 और 2 रनों की पारी खेली। उनके इस प्रदर्शन के बाद उम्मीद की जा रही थी कि उन्हें फिर से टीम में मौका मिल जाएगा।

इंग्लैंड में फ्लॉप तो ऑस्ट्रेलिया से पहले युवाओ को किया जा रहा टेस्ट

भारतीय टीम के लिए काफी समय से घर और बाहर लगातार रन बना रहे विजय इस साल की शुरुआत में दक्षिण अफ्रीका दौरे पर फ्लॉप रहे थे। 3 मैचों में उनके बल्ले से एक भी अर्धशतक नहीं निकला था।

अफगानिस्तान के खिलाफ उन्होंने जरुर शतकीय पारी खेली, लेकिन इंग्लैंड में वह फिर फ्लॉप हो गए। लॉर्ड्स में हुए दूसरे टेस्ट मैच की दोनों ही पारियों में उनका खाता नहीं खुला था।

इसके बाद उन्हें तीसरे में उन्हें प्लेइंग इलेवन से बाहर कर दिया गया था और तीसरे मैच के बाद जब अंतिम दो मैचों के लिए टीम चुनी गई तो उनके टीम से ही ड्रॉप कर दिया था।

The post INDvsWI: शानदार फॉर्म में चल रहे मुरली विजय को टीम में नहीं मिली जगह, ये रही वजह appeared first on SportzWiki Hindi.