वेस्टइंडीज के खिलाफ 4 अक्टूबर से शुरू होने वाले टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम की घोषणा कर दी गई है। इस टीम में एशिया कप विजेता कप्तान रोहित शर्मा को जगह नहीं मिली है।
इससे भी ज्यादा चौंकाने वाली बात है कि टेस्ट क्रिकेट में तिहरा शतक बनाने वाले करुण नायर को भी इस टीम में जगह नहीं मिली। इंग्लैंड दौरे पर लगातर बेंच पर बैठने वाले नायर को बिना वजह बताए बाहर कर दिया गया।
चयन से पहले कही ये बात
करुण नायर अभी वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले जे रहे अभ्यास मैच में बोर्ड प्रेसिडेंट इलेवन की कप्तानी कर रहे हैं, जिसमें भारत ने वेस्टइंडीज पर अपना दबदबा बना रखा हैं।

हालाँकि, उस समय तक टीम की घोषणा नहीं हुई थी। अभ्यास मैच में नायर को अच्छी शुरुआत मिली थी लेकिन वह सिर्फ 29 रन बनाकर आउट हो गए।
जब उनसे पूछा गया कि आज जो आपने मौका खो दिया उसके बाद कैसा लगा और खबरें ये भी आ रही है कि आज टेस्ट टीम का ऐलान किया जाएगा। तो क्या आपके दिमाग में यह चल रहा था।
इसपर नायर ने कहा
“हां, जरुर क्योंकि आपके आसपास के लोग इस बारे में बात करते हैं लेकिन प्रोफेशनल क्रिकेटर होने के नाते हमें पता होना चाहिए कि हम उसर ध्यान दे जो हमारे हाथ में है। मैच के दौरान मेरा ध्यान सिर्फ इस बात पर था कि मैदान पर क्या चल रहा है और आज दिन भर मैंने यही किया। आज मुझे शुरुआत मिली और अब मुझे ध्यान रखना होगा कि इसे बड़ी पारी में बदले।”
तीसरा शतक बनाने वाले दूसरे भारतीय
करुण नायर टेस्ट मैच में तिहरा शतक बनाने वाले सिर्फ दूसरे भारतीय बल्लेबाज हैं। उनसे पहले वीरेंद्र सहवाग ऐसा 2 बार कर चुके हैं। नायर ने दिसंबर 2016 में इंग्लैंड के खिलाफ चेन्नई में 303 रनों की नाबाद पारी खेली थी। उस मैच के बाद नायर को सिर्फ 3 टेस्ट मैच खेलने को मिला। जहाँ फॉर्म खराब होने की वजह से वह ज्यादा रन नहीं बना पाए।

इसके बाद उन्हें लगातार टीम के साथ रखा गया लेकिन खेलने का मौका नहीं मिला। अफगानिस्तान के खिलाफ भी उन्हें बेंच पर बैठना पड़ा। इसके बाद इंग्लैंड दौरे पर भी वह बेंच पर रहे और अब उन्हें टीम से ही ड्रॉप कर दिया गया है।
The post INDvsWI: टेस्ट टीम से बाहर होने से पहले करुण नायर ने दिया था यह बयान appeared first on SportzWiki Hindi.