इंटरनेट डेस्क। आशीष नेहरा भारतीय टीम के पूर्व तेज गेंदबाज है। भारत के इस पूर्व तेज गेंदबाज ने कई मैचों में टीम को विजय बनाने में अहम योगदान दिया है। भारत के इस पूर्व तेज गेंदबाज ने क्रिकेट के मैदान में कई रिकॉर्ड बनाने में कामयाबी हासिल की है। 39 साल के नेहरा ने खेल के सभी प्रारूपों में भारत का प्रतिनिधित्व किया है, जिसमें भारतीय टीम ने दो क्रिकेट विश्व कप, दो एशिया कप और तीन आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी में अच्छा प्रदर्शन किया भारत के इस पूर्व तेज गेंदबाज ने पिछले साल क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास ले लिया है। भारत के इस पूर्व तेज गेंदबाज ने आईपीएल में कई टीमों की ओर से मैदान में अपनी गेंदबाजी के जलवे बिखेर है।
ये हैं दुनिया का एकमात्र गेंदबाज जिसने करियर में कभी नहीं डाली एक भी वाइड गेंद, जानिए
भारत का ये तेज गेंदबाज अब आईपील में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू टीम में फिर से कोच की जिम्मदारी संभालते हुए नजर आएगें। रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु (आरसीबी) के मौजूदा गेंदबाजी कोच आशीष नेहरा को फिर से कोच बनाया गया है जहां वह गैरी कर्स्टन के साथ कोचिंग नेतृत्व टीम का हिस्सा होंगे। नेहरा पिछले सत्र में आरसीबी से जुड़े थे।
पांचवे टेस्ट मैच में इन भारतीय खिलाड़ियों की हो सकती है छुट्टी और ये खिलाड़ी हो सकते है टीम में शामिल
भारत के पूर्व तेज गेंदबाज ने आशीष नेहरा ने रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु के कोच के रूप में चुने जाने के बाद कहा, 'मुझे पिछले सीजन में रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु की कोचिंग टीम में शामिल होने का सौभाग्य मिला और टीम के बारे में बहुत उत्साहजनक महसूस हुआ। कोच रूप में चुने जाने पर मैं टीम प्रबंधन का शुक्रिया अदा करना चाहता हूं और आगामी सीजन के सफल होने को लेकर उत्साहित हूं।
इन टॉप बल्लेबाजों के नाम दर्ज है वनडे में सबसे तेज दोहरा शतक लगाने का रिकॉर्ड