इंटरनेट डेस्क। भारतीय टीम कप्तान विराट कोहली के नेतृत्व में इस समय इंग्लैंड में टेस्ट सीरिज खेल रही है और वो टेस्ट सीरिज हार भी गई है, इसके अलावा भारतीय टीम कप्तान विराट कोहली के ही नेतृत्व में इंग्लैंड से वनडे सीरिज भी हार गई है, लेकिन इस दौरान विराट का खेल अच्छा रहा है, इधर 2019 में होने वाले आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान बदलने को लेकर खबरों का बाजार गर्म है और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान विराट कोहली ही है।
कपिल की बायोपिक '83' में ये साउथ का सुपरस्टार निभाएंगा इस भारतीय आक्रामक बल्लेबाज की भूमिका
जो खबरें सामने आ रही है उनके अनुसार तो कप्तान विराट कोहली के कार्यकाल को लेकर मीडिया में चल रही सभी खबरों को आरसीबी ने खारिज कर दिया है।
आरसीबी की और से जो बयानसामने आया है उसके अनुसार विराट ही 2019 के आईपीएल सत्र में भी आरसीबी के कप्तान बने रहेंगे। पहले यह कहा जा रहा था की 2019 के सत्र के लिए विराट के स्थान पर दक्षिण अफ्रीका के धुरंधर बल्लेबाज ए बी डिविलियर्स को टीम का कप्तान नियुक्त किया जा सकता है। इस बीच आरसीबी के एक प्रवक्ता ने कहा, हम आधिकारिक तौर पर स्पष्ट करना चाहते हैं कि यह खबर गलत है और विराट कोहली ही 2019 के अगले सत्र के लिए टीम के कप्तान होंगे।
बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का ने रखी बच्चे पैदा करने को लेकर ये अजीब शर्त, क्या पति विराट कर पाएंगे पूरा
उन्होंने कहा की विराट शुरू से ही आरसीबी के लिए खेलते आए हैं। विराट का आईपीएल में शानदार रिकार्ड रहा है।आपकों बता दें की पिछले कुछ समय से आरसीबी में बड़े बदलाव देखने को मिले हैं। जिनमें डेनियल विटोरी को हटाकर गैरी कस्र्टन को आरसीबी का मुख्य कोच बनाया गया। इसके अलावा फील्डिंग कोच ट्रेंट वुडहिल और गेंदबाजी कोच एंड्रयू मैकडोनाल्ड को भी हटा दिया गया है और यही कारण था की विराट को लेकर भी ये खबरे सामने आ रही थी।