Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IPL में खूब चलता इस गेंदबाज का सिक्का, पर अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में नहीं ले सका एक भी विकेट

दुनिया की सबसे बड़ी लीग आईपीएल ने खिलाड़ियों को एक ऐसा प्लेटफ़ॉर्म दिया, जहां वह प्रतिभा दिखाकर अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में प्रवेश कर सकते हैं. कई खिलाड़ियों को आईपीएल में शानदार प्रदर्शन के चलते ही राष्ट्रीय टीम में जगह मिली.

मगर एक ऐसा गेंदबाज भी है जो आईपीएल में तो खतरनाक गेंदबाजी करता है. लेकिन एकदिवसीय अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में अपना पहला विकेट लेने में पिछले तीन मैचों में कामयाब नहीं हो पाया.

3 मैच 162 गेंदें 0 विकेट 

दरअसल हम बात सिद्दार्थ कौल की कर रहे हैं. जो आईपीएल में अपनी खतरनाक तेज गेंदबाजी का जादू चलाते नज़र आते हैं. मगर वह भारतीय टीम की ओर से तीन वनडे मैच खेल चुके हैं. जिसमें से एक भी मैच में विकेट निकालने में कामयाब नहीं हो पाए. यहां तक कि मंगलवार को हुए अफगानिस्तान के खिलाफ मैच में भी वह सफल नही हो पाए.

सिद्दार्थ कौल ने इंग्लैंड के खिलाफ वनडे क्रिकेट में डेब्यू किया था. नॉटिंघम में खेले गए उस मैच में कौल ने 10 ओवर में गेंदबाजी की थी. जिसमें वह 62 रन देकर एक विकेट भी विकेट नहीं ले सके थे.

हालांकि टी-20 के दो मैचों में वह 3 विकेट लेने में कामयाब रहे हैं. टी-20 में आयरलैण्ड के खिलाफ डेब्यू किया था. अपने इस डेब्यू मैच में उन्होंने एक विकेट लिया था.

28 वर्षीय सिद्धार्थ कौल की आईपीएल में शानदार गेंदबाजी रही है. वह दिल्ली डेयरडेविल्स, कोलकाता नाईट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से अभी तक खेल चुके हैं. आईपीएल के पहले ही सीजन में वह कोलकाता नाईट राइडर्स टीम का हिस्सा बने थे.

आईपीएल में सिद्दार्थ अभी तक 38 मैच खेल चुके हैं. जिसमें उन्होंने 8.37 की इकॉनमी से 43 विकेट लिए. इस वर्ष आईपीएल सीजन में कौल सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले तीसरे गेंदबाज रहे थे. उन्होंने 17 मैचों में 66 ओवर की गेंदबाजी की थी. जिसमें 21 विकेट निकालने में कामयाब रहे थे.

The post IPL में खूब चलता इस गेंदबाज का सिक्का, पर अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में नहीं ले सका एक भी विकेट appeared first on SportzWiki Hindi.