Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

NZ vs IND: भारत के न्यूज़ीलैंड दौरे का शेड्यूल हुआ घोषित, जाने कब और कहां होंगे कौन से मैच

भारतीय क्रिकेट टीम का इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड की मेजबानी में होने वाले आईसीसी विश्व कप से पहले कार्यक्रम पूरी तरह से तैयार है। विराट कोहली एंड कंपनी ने हाल ही में इंग्लैंड का एक बड़ा दौरा खत्म किया है। इसके बाद भारतीय टीम को विश्व कप से पहले कई टीमों को सामना करना है जिसमें साल के अंत में होने वाले ऑस्ट्रेलिया दौरे के ठीक बाद न्यूजीलैंड का दौरा भी है।

भारतीय टीम अगले साल न्यूजीलैंड का करेगी दौरा

नवंबर में होने वाले ऑस्ट्रेलिया दौरे के खत्म होते ही भारतीय टीम उन्हीं के पडौसी न्यूजीलैंड की सरजमीं पर लोहा लेने के लिए पहुंच जाएगी। न्यूजीलैंड के खिलाफ भारतीय टीम का जो दौरा होने जा रहा है वो विश्व कप को देखते हुए अहम माना जा रहा है। न्यूजीलैंड के खिलाफ भारतीय टीम पहले तो पांच वनडे मैचों की सीरीज खेलेगी जिसके बाद दोनों टीमों के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज खेली जाएगी। हालांकि टेस्ट सीरीज नहीं है।

न्यूजीलैंड के खिलाफ खेली जाएगी 5 मैचों की वनडे और 3 मैचों की टी-20 सीरीज

भारतीय टीम के न्यूजीलैंड के दौरे की शुरुआत 23 जनवरी से पांच मैचों की वनडे सीरीज के साथ होगी, जिसका समापन टी-20 सीरीज के तीसरे मैच के साथ 10 फरवरी को होगी। इस बीच भारतीय टीम का न्यूजीलैंड दौरे का शेड्यूल पूरी तरह से तैयार है आपको बताते हैं न्यूजीलैंड के दौरे का पूरा कार्यक्रम…..

23 जनवरी से 10 फरवरी तक खेली जाएगी दोनों सीरीज

इस दौरे का आगाज 23 जनवरी से पांच मैचों की वनडे सीरीज के नेपियर में होने वाले पहले मैच के साथ होगा। जिसका वेलिंगटन में खेले जाने वाला पांचवां और अंतिम मैच तीन फरवरी को खेला जाएगा।

इस वनडे सीरीज के बाद तीन मैचों की टी-20 सीरीज खेली जाएगी। इसकी शुरुआत 6 फरवरी से वेलिंगटन में होगी जो 10 फरवरी को हेमिल्टन में खेले जाने वाले तीसरे मैच के साथ खत्म होगी।

पांच मैचों की वनडे सीरीज में देखा जा सकता है कड़ा मुकाबला

 तारीख मैच  स्थान समय
23 जनवरी पहला वनडे नेपियर 7.30 सुबह
26 जनवरी दूसरा वनडे माउंट मोंगानुई 7.30 सुबह
28 जनवरी तीसरा वनडे माउंट मोंगानुई 7.30 सुबह
31 जनवरी चौथा वनडे हेमिल्टन 7.30 सुबह
3 फरवरी पांचवां वनडे वेलिंगटन 7.30 सुबह

 

टी-20 क्रिकेट में भी दिखेगी रोमांचक जंग

तारीख मैच स्थान समय
6 फरवरी पहला टी-20 वेलिंगटन 12.30 सुबह
8 फरवरी दूसरा टी-20 ऑकलैंड 11.30 सुबह
10 फरवरी तीसरा टी-20 हेमिल्टन 12.30 सुबह

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आए तो प्लीज इसे लाइक और शेयर करें।

The post NZ vs IND: भारत के न्यूज़ीलैंड दौरे का शेड्यूल हुआ घोषित, जाने कब और कहां होंगे कौन से मैच appeared first on SportzWiki Hindi.