Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

भारत से हार के बाद pak के कोच ने टीम के खिलाड़ियों के लिए बोल दी ऐसी बात की...

इंटरनेट डेस्क। एशिया कप टूर्नामेंट में पाकिस्तान का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है, भारत के साथ इस टूर्नामेंट में पाकिस्तान ने दो मैच खेले है और दोनों मैच हारे है, आपकों बता दें की इस टूर्नामेंट में पाकिस्तान ने अब तक चार मैच खेले है लेकिन जीत दो मैचों में ही दर्ज हो पाई है। इधर भारतीय टीम ने इस टूर्नामेंट चार मैच खेले हो और चारों में जीत दर्ज की है।

एशिया कप में शिखर धवन ने बनाया ये रिकॉर्ड, इन दिग्गज खिलाड़ियों की सूची में हुए शामिल

इधर पाकिस्तान के कोच मिकी आर्थर का कहना है की उनकी टीम यानी के पाकिस्तान के खिलाड़ियों का आत्मविश्वास इस समय डगमगाया हुआ है। एशिया कप में भारत के खिलाफ नौ विकेट से हार के बाद आर्थर ने इस बात को स्वीकार करते हुए यह बात कही उन्होंने कहा की उनकी क्रिकेट टीम का आत्मविश्वास डगमगाया हुआ है। उन्होंने भारत के खिलाफ हार को टीम का सबसे खराब प्रदर्शन करार दिया।

इस टूर्नामेंट में भारत की पाकिस्तान पर लगातार दूसरी जीत के बाद आर्थर ने मीडिया से बात करते हुए कहा की हम उन्हें बाहर नहीं कर रहे हैं। हां अभी पाकिस्तानी खिलाड़ी आत्मविश्वास संबंधी संकट से जूझ रहे हैं।

उन्होंने यह भी कहा की अगर सबसे खराब प्रदर्शन की बात करें तो नौ विकेट से हार इसमें शामिल होती है। भारत के पास बहुत अच्छे खिलाड़ी हैं। अगर आप उन्हें थोड़ा भी मौका देते हैं तो फिर आपको इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा और उन्होंने ऐसा किया।

ASIA CUP 2018: भारत ने बांग्लादेश को एकतरफा मुकाबले में रौंदा, जीत में चमके जडेजा और रोहित

आपकों बता दें की पाकिस्तान ने रविवार को भारत के सामने 238 रन का लक्ष्य रखा था, जिसका पीछा करते हुए भारत के कप्तान रोहित शर्मा और शिखर धवन ने शतक लगाए और 39.3 ओवर में ही भारत को जीता दिया।