पकिस्तान की टीम और अफगानिस्तान की टीम के बीच सुपर-4 का एक मुकाबला आज शुक्रवार 21 सितंबर को अबू धाबी क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया. पकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच खेले गए इस रोमांचक मैच को पाकिस्तान की टीम ने 3 विकेट व 3 गेंद शेष रहते जीत लिया. पाकिस्तान ने अपनी इस जीत के साथ ही सुपर-4 पॉइंट्स टेबल में 2 महत्वपूर्ण अंक भी अर्जित कर लिए हैं.
पाकिस्तान की इस जीत के बाद कप्तान सरफराज अहमद काफी खुश नजर आये हैं और उन्होंने अपने खिलाड़ियों के जमकर तारीफों के पुल बांधे हैं.
इमाम, बाबर और शोएब मलिक को दिया जीत का श्रेय

पाकिस्तान के कप्तान सरफराज अहमद ने अपने तीन खिलाड़ियों को इस जीत का श्रेय देते हुए कहा, “हमें अपनी इस जीत का श्रेय इमाम, बाबर और शोएब मलिक को देना होगा. इमाम औरे बाबर ने अच्छी साझेदारी की थी और अंत में मलिक ने मैच को अच्छा फिनिश किया.”
अफगानिस्तान के स्पिनर शानदार

पाकिस्तान के कप्तान सरफराज अहमद ने आगे अपने बयान में अफगानिस्तान के स्पिनरों की तारीफ करते हुए कहा, “अफगानिस्तान के स्पिनरों ने इस मैच में बताया, कि वह क्यों दुनिया के सबसे अच्छे स्पिनरों में से एक हैं. इनके खिलाफ इस कंडीशन में 250 के स्कोर का पीछा करना भी बहुत मुश्किल हैं, हमारा स्पिनर शादाब खान आज फिटनेस टेस्ट पास नहीं कर पाया था. जिस कारण वह मैच नहीं खेल पाया.”
हमने आज अच्छी फील्डिंग नहीं की

पाकिस्तान के कप्तान सरफराज अहमद ने आगे अपने बयान में कहा, “हमें इस जीत से काफी आत्मविश्वास मिलेगा. हम अपने इस प्रदर्शन से जरुर मोटिवेट होंगे. पिछले एक-डेढ़ साल में हमारी फील्डिंग भी काफी अच्छी हो गई हैं., लेकिन आज हमारी फील्डिंग कुछ ख़ास नहीं थी. हमें इस पर अपना ध्यान और केन्द्रित करना होगा.”
बता दें, कि सुपर-4 के एक अन्य मैच में भारतीय टीम ने बांग्लादेश की टीम को एकतरफा मुकाबले में बड़े आसानी से 7 विकेट से हरा दिया था.
The post एशिया कप : PAKvsAFG : सरफराज ने अफगानी स्पिनरों को लेकर कही ऐसी बात, जीत लिया क्रिकेट प्रेमियों का दिल appeared first on SportzWiki Hindi.