बांग्लादेश की टीम ने पाकिस्तान की टीम को एशिया कप के एक सेमीफाइनल जैसे मुकाबले में 37 रन के अंतर से हरा दिया हैं और साथ ही एशिया कप 2018 के फाइनल में भी अपनी जगह बना ली हैं. शुक्रवार 28 सितंबर को अब भारत और बांग्लादेश के बीच फाइनल मैच खेला जायेगा.
पाकिस्तान के खिलाफ जीत के बाद बांग्लादेश के कप्तान मशरफे मुर्तजा काफी खुश नजर आये हैं. उन्होंने इस मैच को लेकर व 28 सितंबर को होने वाले फाइनल मैच को लेकर अपनी पोस्ट मैच प्रजेंटेशन में कई रोचक बातें बोली हैं.
रहीम और मिथुन ने शानदार बल्लेबाजी की

अपने खिलाड़ियों को जीत का श्रेय देते हुए बांग्लादेश के कप्तान मशरफे मुर्तजा ने कहा, “वैसे हमेशा मैं खुद नई गेंद से गेंदबाजी की शुरूआत करता हूँ, लेकिन आज हमने अपनी योजना में कुछ बदलाव किया था. आज हमने मुस्ताफिजुर और मेहंदी हसन के साथ नई गेंद से शुरूआत की और दोनों ने ही अपना काम बखूबी निभाया.
मुशफिकुर रहीम ने शानदार बल्लेबाजी की और साथ ही मिथुन ने भी अच्छा बल्लेबाजी की और अंत में हमारे गेंदबाज भी बहुत शानदार थे.”
टीम की फील्डिंग पर हैं गर्व

बांग्लादेश के कप्तान मशरफे मुर्तजा ने कहा, “मुझे आज अपनी टीम की फील्डिंग पर भी गर्व हैं. लम्बे समय बाद हमारी फील्डिंग अच्छी हुई हैं और मुझे उम्मीद हैं, कि अब हमारी अच्छी फील्डिंग आगे भी जारी रहेगी.
हमें अपनी बल्लेबाजी और गेंदबाजी के कुछ हिस्सों में अभी भी सुधार की जरुरत हैं. मैं भाग्यशाली था, कि मैंने आज शोएब मलिक का कैच कर लिया, क्योंकि वह शानदार फॉर्म में था. अगर वह आउट नहीं होता, तो वह मैच हमसे दूर कर सकता था.”
भारत दुनिया की नंबर-1 टीम

बांग्लादेश के कप्तान मशरफे मुर्तजा ने 28 सितंबर को होने वाले फाइनल को लेकर कहा, “हम सब जानते हैं, कि भारतीय टीम एक बहुत अच्छी टीम हैं. वह दुनिया की नंबर-1 टीम हैं.
उनके खिलाफ हम अपने खिलाड़ी शाकिब और तमीम को जरुर मिस करेंगे, लेकिन हमारे लड़के भारत के खिलाफ अपना चरित्र दिखायेंगे और मैच खेलेंगे और मुझे उम्मीद हैं, कि हमारे खिलाड़ी उस मैच में अच्छा क्रिकेट खेलेंगे.”
The post एशिया कप : PAKvsBAN : मशरफे मुर्तजा ने फाइनल से पहले कहा भारत हैं दुनिया की नंबर 1 टीम, हराना होगा मुश्किल appeared first on SportzWiki Hindi.