Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

एशिया कप : PAKvsBAN : टॉस रिपोर्ट : बांग्लादेश ने टॉस जीतकर चुनी बल्लेबाजी, दोनों टीमो ने इन 11 खिलाड़ियों को दिया जगह

पाकिस्तान और बांग्लादेश की टीम के बीच आज 26 सितंबर गुरुवार को एशिया कप 2018 के सुपर-4 का छठा और अंतिम मैच अबू धाबी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाना हैं.

बता दें, कि पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच होने वाला यह मुकाबला एक सेमीफाइनल मैच की तरह होगा. जो भी टीम इस मैच को जीतेगी वह 28 सितंबर को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में भारत के साथ एशिया कप 2018 का फाइनल मुकाबला खेलेगी.

आंकड़ो के लिहाज से पाकिस्तान का पलड़ा भारी 

बांग्लादेश और पाकिस्तान की टीम की टीम के बीच कुल 35 वनडे मैच खेले गये है. जिसमे से बांग्लादेश टीम ने 4 मैच जीते है और पाकिस्तान  की टीम ने 31 मैच ही जीते हुए है. दोनों टीमों के बीच आजतक एक भी मैच मैच बेनतीजा या टाई नहीं रहा हैं.

बल्लेबाजी को मददगार होगी पिच 

बता दें, कि यह मैच अबू धाबी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जायेगा. बल्लेबाज इस पिच पर बल्लेबाजी करना काफी पसंद करेंगे, क्योंकि बॉल काफी अच्छी तरीके से बल्ले में आएगा. यह एक फ्लैट विकेट हैं.  तेज गेंदबाजो के लिए इस विकेट पर उतनी ज्यादा मदद नहीं होगी, लेकिन स्पिनर इस पिच पर गेंद को घुमा सकते हैं.

बांग्लादेश ने जीता टॉस 

बांग्लादेश और पाकिस्तान के बीच खेले जाने वाले एशिया कप के पहले मैच का टॉस हो गया हैं. इस मैच का टॉस बांग्लादेश की टीम ने जीता हैं और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया हैं.

इस प्रकार हैं दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन 

Pakistan (Playing XI): Imam-ul-Haq, Fakhar Zaman, Babar Azam, Shoaib Malik, Sarfraz Ahmed(w/c), Asif Ali, Shadab Khan, Mohammad Nawaz, Hasan Ali, Junaid Khan, Shaheen Afridi

Bangladesh (Playing XI): Liton Das, Soumya Sarkar, Mohammad Mithun, Mushfiqur Rahim(w), Mominul Haque, Imrul Kayes, Mahmudullah, Mashrafe Mortaza(c), Mehidy Hasan, Rubel Hossain, Mustafizur Rahman

The post एशिया कप : PAKvsBAN : टॉस रिपोर्ट : बांग्लादेश ने टॉस जीतकर चुनी बल्लेबाजी, दोनों टीमो ने इन 11 खिलाड़ियों को दिया जगह appeared first on SportzWiki Hindi.