स्पोर्ट्स डेस्क। एशिया कप का रोमांच लोगो के सर चढ़कर बोल रहा है और जब भारत-पाकिस्तान हो तो ये रोमांच दोगुना हो जाता है। हाल ही में हुए एशिया कप के ग्रुप मुकाबले में भारत-पाकिस्तान के मैच में काफी कुछ अलग देखने को मिला। दोनों टीमों के बीच मैदान पर तो कुछ अलग देखने को मिलता ही है साथ ही स्टेडियम में भी नजारा कुछ और ही रहता है।
जी हाँ, इन दिनों सोशल मीडिया पर एक पाकिस्तानी महिला फैन की तस्वीरें वायरल हो रही है। यह लड़की बेहद ही खूबसूरत है और यह लड़की पाकिस्तान टीम को सपोर्ट करने आई थी। सोशल मीडिया पर इस पाकिस्तानी हसीना की खूबसूरती को लेकर जमकर खूब ट्वीट किए जा रहे है। यह लड़की भारत-पाकिस्तान मैच के बाद 21 सितंबर को हुए भारत-बांग्लादेश का मैच भी देखने आई थी।
भारत और बांग्लादेश के मैच के दौरान भी इस लड़की पर बार बार कैमरा जा रहा था। जिससे ये लड़की काफी फेमस हो गई। इस बार यह लड़की पाकिस्तान की टी-शर्ट पहन कर नहीं बल्कि ब्लैक टी-शर्ट और चश्मे में नजर आई। उनके साथ एक पाकिस्तानी फैन भी भी था। आपको बता दें सोशल मीडिया पर फैन्स उस कैमरामैन की भी तारीफ कर रहे हैं और सलाम कर रहे हैं, जिसने दोबारा से इस लड़की को कैमरे में कैद किया है।
यह भी पढ़े :-
एशिया कप: पाकिस्तान ने अफगानिस्तान को 3 विकेट से दी मात, ये खिलाड़ी रहा स्टार
एशिया कप: भारत ने बांग्लादेश को 7 विकेट से दी मात, सर जडेजा ने किया धमाका
Herald