भारत और इंग्लैंड टेस्ट सीरीज के बाद आईसीसी ने अपनी एमआरएफ टेस्ट रैंकिंग को अपडेट किया हैं. आईसीसी की रैंकिंग में सबसे ज्यादा फायदा एलिस्टर कुल और केएल राहुल को हुआ हैं.
कुक, राहुल, बटलर जडेजा को हुआ फायदा

बता दें, कि इंग्लैंड के स्टार ओपनर बल्लेबाज एलिस्टर कुक ने आईसीसी की रैंकिंग में 10वें स्थान के साथ विदाई ली हैं. केएल राहुल को भी 149 रन की शानदार पारी से 16 स्थान का फायदा हुआ है और अब वह टेस्ट रैंकिंग के 19वें स्थान पर पहुंच गये हैं.
जो रूट सीरीज के शुरूआती चार टेस्ट मैच में रैंकिंग में फिसल गये थे, लेकिन अब वह फिर नंबर-4 पर पहुंच गये हैं. ऋषभ पंत भी अपनी शतकीय पारी के चलते अपने करियर की बेस्ट 111वीं रैंकिंग में पहुंच गये है.
जोस बटलर को भी सीरीज में अच्छे प्रदर्शन का इनाम मिला है और वह 9 स्थान के फायदे के साथ 23वें पायदान पर आ गये हैं. वहीं रविन्द्र जडेजा भी 12 स्थान के फायदे के साथ 58वें स्थान पर आ गये हैं.
टॉप पर कोहली और एंडरसन का कब्ज़ा

बता दें, कि बल्लेबाजों की रैंकिंग में टॉप पर भारतीय कप्तान विराट कोहली का कब्ज़ा हैं. विराट कोहली ने सीरीज में कुल 593 रन बनाये और वह 930 रेटिंग अंको के साथ टॉप पर है. उनके बाद इस सूची में ऑस्ट्रेलिया के स्टीवन स्मिथ है. जिनके कुल 929 रेटिंग अंक हैं. हालाँकि, स्मिथ फिलहाल क्रिकेट के एक्शन से दूर हैं.
गेंदबाजो की सूची में जेम्स एंडरसन 899 रेटिंग अंको के साथ नंबर-1 स्थान पर बने हुए हैं. उनके बाद दूसरे स्थान में कगिसो रबाडा आते हैं. जिनके 882 रेटिंग अंक हैं.
टीम में भारत 4-1 की हार के बाद भी अव्वल
बता दें, कि भले ही भारतीय टीम इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में 4-1 से हारी हो, लेकिन इसके बावजूद भारतीय टीम आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में 115 अंको के साथ नंबर-1 स्थान पर बनी हुई हैं.
यहाँ देखे अपडेट आईसीसी रैंकिंग


ALL RANKING IMAGE CREDIT ICC
The post RANKING : आईसीसी ने जारी की खिलाड़ियों की टेस्ट रैंकिंग, जडेजा समेत भारतीय खिलाड़ियों का दबदबा कायम appeared first on SportzWiki Hindi.