Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

RECORDS: युवराज सिंह के नाम जुड़ा एक और ऐतिहासिक रिकॉर्ड, पुरे किये 26 हजार रन

भारतीय टीम से काफी समय से बाहर चल रहे धुरंधर बल्लेबाज युवराज सिंह ने क्रिकेट करियर के 26 हजार रन पूरे कर लिए है। 2007 वर्ल्ड टी-20 और 2011 क्रिकेट विश्वकप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले युवी ने विजय हजारे ट्रॉफी में यह कारनामा पूरा किया है। उन्होंने इसके लिए 775 मैच खेले हैं। विजय हजारे ट्रॉफी में विदर्भ के खिलाफ खेले गए मैच में अपना पहला रन लेते ही युवी ने यह मुकाम हासिल कर लिया। भारत के लिए यह रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर के नाम दर्ज है। सचिन ने 50,192 रन बनाये हैं।

सभी फॉर्मेट का रिकॉर्ड

युवराज सिंह ने क्रिकेट करियर में हर फॉर्मेट में रन बनाये हैं। प्रथम श्रेणी मैचों की बात करें तो उनके बल्ले से 8866 रन निकले हैं। उन्होंने 134 मैचों में ये रन रन बनाये हैं। लिस्ट ए मैचों में तो उनका बल्ला और जमकर बोला है। 418 लिस्ट ए मैच में युवी के बल्ले से 12488 रन निकले हैं। इसमें 19 शतक और 77 अर्धशतक भी शामिल है। किसी भी मध्यक्रम के बल्लेबाज के लिए यह आंकड़े काफी प्रभावशाली हैं। टी-20 मैचों की बात करें तो युवी ने 223 मैचों में 4686 रन बनाये हैं।

अंतरराष्ट्रीय रिकॉर्ड भी जबरदस्त

कैंसर का इलाज कराकर वापस लौटने के बाद भले ही युवराज सिंह पहले जैसे खिलाड़ी नहीं रहे लेकिन उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में जो कारनामे किये हैं उसे भुलाया नहीं जा सकता। टेस्ट मैचों में युवी कुछ खास नहीं कर पाए और 40 मैचों में सिर्फ 1900 रन ही बनाये लेकिन वनडे में युवी ने अपना परचम लहरा दिया। 304 वनडे मैचों में उन्होंने 8701 रन बनाये। इसमें 14 शतक भी शामिल है। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में ऐसे काफी कम ही बल्लेबाज हैं जिन्होंने चौथे नंबर या फिर उससे नीचे बल्लेबाजी करते हुए इतने रन बनाये हैं।

टी-20 अंतरराष्ट्रीय में युवी के नाम कई रिकॉर्ड

युवराज सिंह टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच के सबसे विस्फोटक बल्लेबाज माने जाते हैं। टी-20 क्रिकेट का सबसे तेज अर्धशतक युवराज सिंह के बल्ले से ही निकला था। 2007 टी-20 विश्वकप में उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ 12 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया था। इसके साथ ही वह टी-20 मैचों में एक ओवर की सभी गेंदों पर छक्का लगाने वाले दुनिया के एकमात्र बल्लेबाज हैं। इंग्लैंड के खिलाफ उसी मैच में स्टुअर्ट ब्रॉड को उन्होंने 6 छक्के जड़े थे।

The post RECORDS: युवराज सिंह के नाम जुड़ा एक और ऐतिहासिक रिकॉर्ड, पुरे किये 26 हजार रन appeared first on SportzWiki Hindi.