Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

RECORDS: भारतीय गेंदबाजों ने तोड़ा 39 साल पुराना अपना ही रिकॉर्ड

इंग्लैंड के खिलाफ खेली जा रही टेस्ट सीरीज में भारतीय गेंदबाजों का जलवा रहा है, खासकर तेज गेंदबाजों का। कुछ मौकों को छोड़ दें तो इंग्लैंड के बल्लेबाज भारतीय गेंदबाज के सामने टिककर नहीं खेल पाए हैं। इस सीरीज में भारतीय टीम ने 5 गेंदबाजों को आजमाया है और सभी ने टीम के लिए विकेट निकले हैं।

भारतीय तेज गेंदबाजों का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन

इस सीरीज में अभी तक भारतीय तेज गेंदबाजों ने 59 विकेट झटके हैं। यह किसी भी टेस्ट सीरीज में भारतीय तेज गेंदबाजों का सबसे बेहतरीन प्रदर्शन है। इस सीरीज में अभी तक इशांत शर्मा ने 18, जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद शमी ने 14, हार्दिक पांड्या ने 10 और उमेश उमेश यादव ने 3 विकेट चटकाए हैं। अभी सीरीज में इंग्लैंड की एक पारी बाकि है। ऐसे में इसे और आगे बढ़ने की उम्मीद की जा सकती है।

1979/80 का रिकॉर्ड तोड़ा

59 विकेट के साथ भारतीय टीम के तेज गेंदबाजों ने लगभग 39 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया। इससे पहले भारतीय गेंदबाजों ने 1979/80 में पाकिस्तान के खिलाफ घरेलू टेस्ट सीरीज में 58 विकेट झटके थे। 6 मैचों की उस सीरीज में भारतीय तेज गेंदबाजों का जलवा रहा था।

भारत की तरफ से कपिल देव ने सबसे ज्यादा 32 बल्लेबाजों का शिकार किया था। इसके अलावा बाएं हाथ के तेज गेंदबाज कार्सन घावरी ने भी 15 पाकिस्तानी बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा था। वहीं 11 विकेट रोजर बिन्नी को मिले थे। इन्हीं गेंदबाजों की बदौलत भारत ने उस सीरीज को 2-0 से जीत लिया था।

1991/92 के ऑस्ट्रेलिया दौरे पर भी रहा था शानदार प्रदर्शन

1991/92 के ऑस्ट्रेलिया दौरे पर भी भारतीय तेज गेंदबाजों ने शानदार गेंदबाजी का प्रदर्शन किया था। हालाँकि, ऑस्ट्रेलिया के टीमों ने उस सीरीज 4-0 से जीत लिया था। उस सीरीज में भारत के तेज गेंदबाजों ने 57 बल्लेबाजों का शिकार किया था।

उस सीरीज में एक बार फिर कपिल देव ने भारत की तरफ से सबसे ज्यादा 25 विकेट चटकाए थे। उनके अलावा मनोज प्रभाकर ने 19, जवागल श्रीनाथ ने 10 और सुब्रोतो बनर्जी ने 3 विकेट चटकाए थे।

The post RECORDS: भारतीय गेंदबाजों ने तोड़ा 39 साल पुराना अपना ही रिकॉर्ड appeared first on SportzWiki Hindi.