Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

REPORTS: श्रीलंका दौरे पर एलिस्टर कुक की जगह काउंटी के इन 2 खिलाड़ियों को किया जा सकता हैं टीम में शामिल

इंग्लैंड के लिए टेस्ट इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले सलामी बल्लेबाज एलिस्टर कुक ने संन्यास की घोषणा कर दी है। कयास लगाये जा रहे हैं कि खराब फॉर्म की वजह से कुक ने यह घोषणा की है। 33 वर्षीय कुक ने पिछली 16 पारियों में एक भी अर्धशतक नहीं बनाया है जबकि इस दौरान उनके बल्ले से मात्र एक ही अर्धशतक निकलता है।

इंग्लैंड को करना है श्रीलंका दौरा

भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज खत्म होने के बाद अक्टूबर-नवम्बर में इंग्लैंड की टीम को श्रीलंका के दौरे पर जाना है। यहाँ इंग्लैंड की टीम 5 वनडे, 3 टेस्ट और 1 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबला खेलेगी। इस दौरे में एलिस्टर कुक की जगह टीम में किसे शामिल किया जाएगा, इसका कयास अभी से लगाया जाने लगा है।

इन खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका

इंग्लैंड टेस्ट टीम में सलामी बल्लेबाज के रूप में जो डेनली या रोरी बर्न्स को श्रीलंका दौरे पर भेजा जा सकता है। द टेलीग्राफ की माने तो ये दोनों अनुभवी खिलाड़ी कुक की जगह लेने के प्रबल दावेदार हैं।

डेनली काउंटी टीम केंट के लिए लिए खेलते हैं। 185 प्रथम श्रेणी मैचों में उन्होंने 10,000 से ज्यादा रन बनाये हैं। वह इंग्लैंड के लिए वनडे और टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच भी खेल चुके हैं।

रोरी बर्न्स की बात करें तो वह सरे टीम का हिस्सा है और 103 प्रथम श्रेणी मैचों में 7,203 रन बना चुके हैं। दोनों ही खिलाड़ियों को प्रथम श्रेणी क्रिकेट का काफी अनुभव है। यही कारण है कि उन्होंने इंग्लैंड टेस्ट टीम में शामिल किया जा सकता है।

कुक को रिप्लेस करना नहीं आसान

एलिस्टर कुक की गिनती दुनिया के सबसे बेहतरीन टेस्ट बल्लेबाजों में की जाती है। टेस्ट क्रिकेट में उनके नाम 12 हजार से ज्यादा रन भी हैं। भारतीय उपमहाद्वीप में कुक ने हमेशा अच्छा प्रदर्शन किया है। यहाँ की पिचे स्पिनरों के लिए मददगार होती है और ऐसे में इस दोनों खिलाड़ियों पर काफी जिम्मेदारी होगी।

डेनली और बर्न्स में जिसे भी टीम में जगह मिले, उसके लिए राह आसान होने वाली नहीं है। श्रीलंका में उनका सामना रंगना हेराथ, अकिला धनंजय और दिलरुवान परेरा जैसे स्पिन गेंदबाजों से होने वाला है। जिसके खिलाफ श्रीलंका की पिचों पर बल्लेबाजी करना काफी मुश्किल कार्य है।

The post REPORTS: श्रीलंका दौरे पर एलिस्टर कुक की जगह काउंटी के इन 2 खिलाड़ियों को किया जा सकता हैं टीम में शामिल appeared first on SportzWiki Hindi.