Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

REPORTS: बीसीसीआई के नजदीकी सूत्र का खुलासा, पृथ्वी शॉ करेंगे 5वें टेस्ट में डेब्यू, ये खिलाड़ी होगा बाहर

इंग्लैंड के खिलाफ खेले जा रहे टेस्ट सीरीज के चौथे मैच को हारते ही भारतीय टीम ने सीरीज गंवा दिया है। चौथे मैच को इंग्लैंड की टीम ने 60 रनों से अपने नाम कर लिया। इससे पहले वनडे सीरीज में भी भारतीय टीम को हार मिली थी। टेस्ट सीरीज में भारत को मिली हार का सबसे बड़ा कारण टीम की बल्लेबाजी है।

कप्तान विराट कोहली को छोड़ दे तो कोई भी बल्लेबाज अपने फॉर्म को बरकरार नहीं रख पाया है। सभी की प्रदर्शन में निरंतरता की कमी रही है। वहीं सलामी बल्लेबाज केएल राहुल तो पूरी तरह फ्लॉप रहे हैं।

अंतिम टेस्ट से बाहर हो सकते हैं राहुल

4 टेस्ट मैचों की 8 पारियों में सिर्फ 113 रन बनाने वाले सलामी बल्लेबाज केएल राहुल का अंतिम टेस्ट से बाहर होने तय दिख रहा है। दौरे पर पहले टी-20 मैचों में राहुल ने शतक जड़ा था। उसके बाद पूरे दौरे पर उनका बल्ला खामोश रहा है। पहले वनडे सीरीज के अंतिम मैच में उन्होंने टीम से बाहर होने पड़ा था और अब टेस्ट में भी वैसा होता दिख रहा है।

पृथ्वी शॉ को मिलेगा मौका

सीरीज के पहले तीन मैच के बाद भारतीय टीम में मुरली विजय की जगह युवा पृथ्वी शॉ को शामिल किया गया। पृथ्वी भारतीय अंडर-19 टीम के कप्तान थे। उन्हीं की कप्तानी ने भारतीय टीम ने इस साल अंडर-19 विश्वकप पर कब्जा भी जमाया था।

प्रथम श्रेणी मैचों में 19 वर्षीय शॉ के बल्ले से काफी रन निकले हैं। अपने 14 मैचों के छोटे से प्रथम श्रेणी करियर में उनके बल्ले से 56.72 की औसत से 1418 रन निकले हैं। इसमें 7 शतक और 5 अर्धशतक भी शामिल है।

विदेशी जमीन पर बुरी तरह फ्लॉप रहे हैं राहुल

केएल राहुल को भारतीय क्रिकेट का भविष्य माना जाता है लेकिन घर से बाहर उन्होंने अभी तक अपने आप को साबित नहीं किया है। 28 टेस्ट मैचों के बाद उनका औसत सिर्फ 36 का है।

इसी साल दक्षिण अफ्रीका में हुए टेस्ट सीरीज में भी 4 पारियों में उनके बल्ले से सिर्फ 30 रन निकले थे। इन रिकार्ड्स के देखते हुए अंतिम टेस्ट से उनका बाहर होना लगभग तय हो चुका है।

The post REPORTS: बीसीसीआई के नजदीकी सूत्र का खुलासा, पृथ्वी शॉ करेंगे 5वें टेस्ट में डेब्यू, ये खिलाड़ी होगा बाहर appeared first on SportzWiki Hindi.