Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

REPORTS: इंग्लैंड में खराब प्रदर्शन को सुधारने के लिए विजय हजारे ट्राफी में हिस्सा लेंगे अजिंक्य रहाणे

भारतीय घरेलु क्रिकेट सीजन की शुरुआत हो चुकी है। इस घरेलु सीजन के तहत अब एक के बाद एक बीसीसीआई के घरेलु टूर्नामेंट होने जा रहे हैं। 19 सितंबर से लिस्ट ए क्रिकेट टूर्नामेंट यानि भारत का घरेलु वनडे टूर्नामेंट विजय हजारे ट्रॉफी का आगाज होने जा रहा है। इस प्रतिष्ठित वनडे टूर्नामेंट के लिए धीरे-धीरे सभी राज्यों की टीमों की घोषणा होती जा रही है।

अजिंक्य रहाणे खेल सकते हैं विजय हजारे ट्रॉफी में

इसी तरह से बुधवार को मुंबई की टीम विजय हजारे ट्रॉफी के लिए चुनी जाएगी। एक रिपोर्ट की माने तो भारतीय क्रिकेट टीम के महत्वपूर्ण बल्लेबाजों में से एक अजिंक्य रहाणे का भी मुंबई टीम में चुने जाने की संभावना है। सूत्रों की माने तो अजिंक्य रहाणे विजय हजारे ट्रॉफी में खेल सकते हैं।

इंग्लैंड में बुरी तरह से नाकाम रहे अजिंक्य रहाणे

भारतीय टीम ने मंगलवार को ही इंग्लैंड दौरे का अंत कर लिया है। इंग्लैंड के खिलाफ खेली गई पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खत्म हो चुकी है। इस टेस्ट सीरीज में अजिंक्य रहाणे का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा और वो पूरी सीरीज के दौरान महज 25.70 की औसत से 5 अर्धशतकों की मदद से 257 रन ही बना सके।

विजय हजारे ट्रॉफी में खेलकर हैं फॉर्म की वापसी की तलाश में

लेकिन आउट ऑफ फॉर्म में चल रहे अजिंक्य रहाणे किसी तरह से वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज से पहले फॉर्म तलाशना चाहते हैं। अगले महीनें वेस्टइंडीज के खिलाफ भारत को टेस्ट सीरीज खेलनी है और उससे पहले भारत के उपकप्तान इस लिस्ट ए टूर्नामेंट में खेलकर कुछ लय हासिल करना चाहते हैं।

In the challenging circumstances, we made mistakes: Rahane

टाइम्स ऑफ इंडिया के सूत्रों से मिली रहाणे के खेलने की खबर

अंग्रेजी समाचार टाइम्स ऑफ इंडिया के सूत्रों की माने तो वहां से कहा गया है कि

भारत के पूर्व ऑलराउंडर अजीत आगरकर के नेतृत्व में बुधवार को मुंबई की टीम का चयन किया जाएगा। यहां पर फॉर्म हासिल करने के साथ ही इस टूर्नामेंट में रहाणे के पास खेलने का एक और कारण होगा। हालांकि वो एक बड़ी सीरीज में हिस्सा लेने के बावजूद यहां पर उन्हें कुछ रनों से भारतीय टीम की इंग्लैंड में होने वाले विश्व कप की टीम में जगह बना सकते हैं”

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आए तो प्लीज इसे लाइक और शेयर करें।

The post REPORTS: इंग्लैंड में खराब प्रदर्शन को सुधारने के लिए विजय हजारे ट्राफी में हिस्सा लेंगे अजिंक्य रहाणे appeared first on SportzWiki Hindi.