Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

REPORTS : स्टार स्पोर्ट्स और बीसीसीआई के बीच विराट कोहली को लेकर हुआ विवाद, ये रही वजह

साल 2018 का एशिया कप 15 सितंबर से शुरू हो गया हैं जो 28 सितंबर तक चलेगा. आपकों बता दें, कि एशिया कप में बीसीसीआई ने भारतीय टीम के नियमित कप्तान विराट कोहली को आराम दिया हैं और उनकी जगह टीम की कप्तानी रोहित शर्मा को सौपी हैं.

विराट की वजह से स्टार स्पोर्ट्स और बीसीसीआई के बीच हुआ विवाद 

इसी बीच एक बहुत बड़ी खबर आ रही हैं. दरअसल, मुंबई मिरर की एक रिपोर्ट के मुताबिक, विराट कोहली के कारण स्टार स्पोर्ट्स और बीसीसीआई के बीच एक बड़ा विवाद हो गया हैं.

विराट के ना होने से स्टार स्पोर्ट्स को टीआरपी में कमी का डर 

 

दरअसल, स्टार स्पोर्ट्स को यह डर हैं, कि विराट कोहली के एशिया कप में ना होने के कारण उसकी टीआरपी में कही कमी ना आ जाये. जिसके चलते उसने अपनी यह शिकायत बीसीसीआई के सामने रखी हैं.

स्टार स्पोर्ट्स का मनाना हैं, कि लोग विराट कोहली की बल्लेबाजी के कारण ही मैच देखना पसंद करते हैं, लेकिन बीसीसीआई ने विराट को इस अहम टूर्नामेंट में जगह नहीं दी हैं.

एशियाई क्रिकेट काउंसिल से भी की शिकायत 

बता दें, कि स्टार स्पोर्ट्स ने 2016 में आठ साल तक के एशिया कप के प्रसारण अधिकार खरीदे हैं. रिपोर्ट में लिखा गया हैं, कि ब्रॉडकास्टर ने इसकी शिकायत एशियाई क्रिकेट काउंसिल से भी की हैं और एशियाई क्रिकेट काउंसिल को एक पत्र लिखा है.

जिसमे उन्होंने लिखा हैं, कि आठ साल के समझौते को सम्मान नहीं मिल रहा है, क्योंकि एशिया कप में टीमें अपनी पूरी मजबूत टीम के साथ नहीं आ रही हैं.

चयन जैसे मामलों पर अपनी राय देने का कोई अधिकार नहीं 

हालाँकि रिपोर्ट में यह भी कहा गया है, कि बीसीसीआई ने भी अपना एक बयान जारी किया हैं. जिसमे बीसीसीआई ने कहा है, कि स्टार को टीम चयन जैसे मामलों पर अपनी राय देने का कोई अधिकार नहीं हैं.

The post REPORTS : स्टार स्पोर्ट्स और बीसीसीआई के बीच विराट कोहली को लेकर हुआ विवाद, ये रही वजह appeared first on SportzWiki Hindi.