Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

REPORTS: भारत और पाकिस्तान का मैच देखने आ सकते हैं दाऊद इब्राहिम के गैंगस्टर्स

एशिया कप में 19 सितंबर को भारत और पाकिस्तान का मुकाबला होने वाला है। यह मैच दुबई के दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। दोनों ही टीमें काफी समय बाद एक दूसरे से भिड़ रही हैं। इस मैच को लेकर सुरक्षा के भी कड़े इंतजाम किये गए हैं। कई देशों की खुफिया एजेंसियां इस मैच पर नजर रखी हुई हैं। इसी बीच एक चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है।

दाऊद के गैंगस्टर देखने आ सकते हैं मैच

भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले इस मैच में अंडर वर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के करीबी गैंगस्टर मैच देखने आ सकते हैं। 6 देशों की सुरक्षा एजेंसियों ने इस मैच पर अपनी नजर बनाये रखी है। उन्हें यह भी सुचना मिली है कि दाऊद इब्राहिम के करीबी गैंगस्टर के परिवार वाले भी मुंबई और कराची से यह मैच देखने के लिए दुबई पहुँच चुके हैं।

एक्टिव हो गई हैं एजेंसियां

जैसे ही इस खबर सामने आई है वैसे ही ना सिर्फ भारत बल्कि यूके, अमेरिका, रूस और चीन की सुरक्षा एजेंसियां एक्टिव हो चुकी हैं। सभी मैच को लेकर सचेत हो गए हैं और मैच से पहले वहां लोगों की गतिविधियों पर नजर रखना शुरू कर दिया है। भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले मैच के लिए सभी सुविधाओं के साथ टिकट की कीमत 1600 डॉलर है।

टूर्नामेंट में 3 बार भिड़ सकती है भारत-पाक

19 सितंबर को भारत और पाक की टीम पहली बार एशिया कप में भिड़ेगी। इसके बाद उम्मीद जताई जा रही है कि सुपर 4 में एक बार फिर 23 सितंबर को दोनों टीमें आमने सामने होंगी। यह मैच भी हाई वोल्टेज होने की संभावना है। इस मैच पर भी सभी की नजर रखेगी।

अगर सुपर 4 दोनों दोनों टीमों का प्रदर्शन अच्छा रहता है तो दोनों टीमें फाइनल में भी एक दूसरे से टकरा सकती है। इस परिस्थिति में सुरक्षा एजेंसियों के सामने भी काफी चुनौती रहेगी।

The post REPORTS: भारत और पाकिस्तान का मैच देखने आ सकते हैं दाऊद इब्राहिम के गैंगस्टर्स appeared first on SportzWiki Hindi.