Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

एशिया कप: SL vs AFG: टूर्नामेंट से बाहर होने पर भड़के एंजलो मैथ्यूज सीधे तौर पर इन्हें ठहराया जिम्मेदार

एशिया कप में आज श्रीलंका का सामना अफगानिस्तान से हुआ. इस मैच में जहाँ अफगानिस्तान के कप्तान ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाज़ी करने का फैसला किया. वहीं श्रीलंका ने आज टीम में दो बड़े बदलाव किये.

अफगान बल्लेबाजों ने दिखाया दम 

अफगानिस्तान ने पहले बैटिंग करते हुए अच्छी शुरुआत की. उसके ओपनर मोहम्मद शहजाद और इंसानुल्लाह ने 57 रन की साझेदारी की. इस स्कोर पर शहजाद एलबीडब्ल्यू हो गए. उन्होंने 34 रन बनाए. इंसानुल्लाह और रहमत शाह ने दूसरे विकेट के लिए 50 रन की साझेदारी की. दोनों ने अपनी टीम का स्कोर 57 से बढ़ाकर 107 रन तक पहुंचाया. तीसरे क्रम पर बैटिंग करने आए रहमत शाह ने 72 रन की शानदार पारी खेली.उनकी इस पारी की दम   पर अफगानिस्तान ने 249 रन बनाए.

श्रीलंका के बल्लेबाज़ हुए फेल 

एशिया कप से बाहर श्रीलंका, अफगानिस्तान ने 91 रनों से हराया

5 बार की एशिया कप चैंपियन श्रीलंका को अफगानिस्तान ने 250 रनों का लक्ष्य दिया था जिसके जवाब में वो 158 रनों पर ऑल आउट हो गई. श्रीलंका की ओर से कोई बल्लेबाज क्रीज पर नहीं टिक पाया. उपुल थरंगा ने 36, तिसारा परेरा ने 28 रन बनाए. धनंयजा डी सिल्वा 23 और कप्तान एंजेलो मैथ्यूज 22 रन बनाकर पैवेलियन लौटे. कोई बल्लेबाज अच्छी शुरुआत मिलने के बावजूद बड़ी पारी नहीं खेल पाया और श्रीलंकाई टीम ने अफगानिस्तान के आगे घुटने टेक दिए. अफगानिस्तान की ओर से गुलबादिन नईब, राशिद खान, मोहम्मद नबी और मुजीब उर रहमान ने 2-2 विकेट लिए. श्रीलंका के दो बल्लेबाज रन आउट हुए.

हार के लिए बल्लेबाज़ जिम्मेदार 

मैच के बाद हार को लेकर बात करते हुए मैथ्यूज ने कहा कि

“ये बेहद शर्मनाक हार थी. हम पहले मैच में भी 150 रन का स्कोर पार नही पाए थे. वहीं आज भी हमारे साथ कुछ ऐसा ही हुआ है. मैं अफगानिस्तान को जीत की बधाई देना चाहूँगा. हमारी बल्लेबाज़ी ने हमे दोनों मैचों में निराश किया.”

गेंदबाजों की तारीफ़ करते हुए मैथ्यूज ने कहा कि

“हमारे गेंदबाजों ने दोनों मैचों में अपना काम किया है. हमारी शुरुआत आज भी ख़राब थी, लेकिन हमने दूसरे विकेट के लिए खुद को संभाला था. हमने बीच के ओवर में विकेट खो दिए और हमारे पास इसका कोई भी जवाब नही है. हम सिर्फ अपनी बल्लेबाज़ी को ही दोष दे सकते हैं. हमने साउथ अफ्रीका के खिलाफ बेहतर किया था. मुझे लगता है खिलाड़ी दबाव में कुछ बेहतर नही कर सके.”

The post एशिया कप: SL vs AFG: टूर्नामेंट से बाहर होने पर भड़के एंजलो मैथ्यूज सीधे तौर पर इन्हें ठहराया जिम्मेदार appeared first on SportzWiki Hindi.