Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

एशिया कप : SLvsAFG : अपने करो या मरो के मुकाबले में श्रीलंका की टीम भिड़ेगी अफगानिस्तान से

श्रीलंका की टीम और अफगानिस्तान की टीम के बीच 17 सितंबर को एशिया कप का तीसरा लीग मुकाबला खेला जाना हैं. दोनों ही टीमें इस मैच में को जीत पॉइंट्स टेबल में 2 महत्वपूर्ण अंक अर्जित करना चाहेगी. यह मैच ग्रुप बी का मुकाबला होगा. इस ग्रुप के पहले मैच में बांग्लादेश की टीम ने श्रीलंका की टीम को आसानी से हरा दिया था.

श्रीलंका के लिए करो या मरो का मुकाबला 

बता दें, कि यह मैच श्रीलंका के लिए करो या मरो का मुकाबला होगा. श्रीलंका की टीम को अगर इस मैच में हार मिलेगी, तो वह इस टूर्नामेंट से बाहर हो जायेगी.

श्रीलंका की टीम को एक बार फिर अपने अनुभवी तेज गेंदबाज लसिथ मालिंगा से उम्मीद होगी. वहीं बल्लेबाजी में भी अनुभवी उपुल थरंगा, कुसल मेडीस और एजोला मैथ्यूज पर दारमोदार होगा.

अफगानिस्तान जीतने के साथ ही कर लेगी क्वालीफाई 

अफगानिस्तान की टीम इस मैच से अपने एशिया कप के अभियान की शुरूआत करेगी. अगर अफगानिस्तान की टीम इस मैच में जीत हासिल कर लेगी, तो वह बांग्लादेश के साथ सुपर-4 के लिए क्वालीफाई कर लेगी.

अफगानिस्तान का स्पिन अटैक शानदार हैं. उनके पास मुजीब उर रहमान, मोहम्मद नबी और राशिद खान जैसे तीन शानदार स्पिनर हैं. वहीं बल्लेबाजी में भी मोहम्मद सहजाद व कप्तान असगर अफगान जैसे शानदार खिलाड़ी हैं.

39 डिग्री सेल्सियस तापमान में खेलेगी श्रीलंका-अफगानिस्तान 

बता दें, कि यह मैच आबुधाबी के सैयद जायेद क्रिकेट स्टेडियम में खेला जायेगा. यहां की पिच बल्लेबाजी के लिए काफी अच्छी होगी और मैच एक हाई स्कोरिंग मैच हो सकता हैं.

श्रीलंका और अफगानिस्तान के बीच यह मैच 39 डिग्री के तापमान में खेला जायेगा. ह्युमिडीटी भी 45 % की रहेगी. वहीं हवा 19 किमी प्रति घंटे की रफ़्तार से चलेगी.

इस प्रकार हो सकती हैं दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

श्रीलंका – उपुल थरंगा, कुसल मेंडिस, कुसल परेरा, धनंजय डी सिल्वा, एंजलो मैथ्यूज (कप्तान), निरोशन डिकवैला, दसुन शानाका, थिसारा परेरा, दिलरुवन परेरा, सुरंगा लकमल, लसिथ मलिंगा

अफगानिस्तान – मोहम्मद शहजाद, इहसानुल्लाह, रहमत शाह, हाशमतुल्ला शाहिदी, नजीबुल्ला जद्रान, असगर अफगान (कप्तान), गुलबदीन नाइद, मोहम्मद नबी, रशीद खान, अफताब आलम, मुजीब उर रहमान

 

The post एशिया कप : SLvsAFG : अपने करो या मरो के मुकाबले में श्रीलंका की टीम भिड़ेगी अफगानिस्तान से appeared first on SportzWiki Hindi.