Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

T20 WOMAN WORLD CUP :  भारतीय टीम की हुई घोषणा, इस अनुभवी खिलाड़ी को नहीं मिला मौका

इंटरनेट डेस्क। आईसीसी महिला वर्ल्ड कप टी-20 की तैयारी शुरू हो चुकी है। हाल ही में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने एक ट्वीट के जरिए इसकी जानकारी दी। अबकी बार इसका आयोजन वेस्टइंडीज में किया जा रहा है। साथ ही बताया जा रहा है की आईसीसी महिला टी 20 विश्वकप टूर्नामेंट के छठे संस्करण का आयोजन 9 से 24 नवम्बर तक खेला जाएगा। इसके साथ ही भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने आइसीसी महिला वर्ल्ड टी-20 टूर्नामेंट के लिए भारतीय महिला क्रिकेट टीम की घोषणा कर दी गई है।

बताया जा रहा है की आईसीसी महिला वर्ल्ड कप टी-20 टूर्नामेंट में इस बार कुल दस टीमें हिस्सा ले रही हैं। भारतीय टीम को ग्रुप-बी में आस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, पाकिस्तान और आयरलैंड के साथ शामिल किया गया है। महिला टी20 विश्वकप में भारतीय टीम की कमान हरमनप्रीत कौर दी गयी है साथ ही आक्रामक बल्लेबाज स्मृति मंधाना को उप कप्तान बनाया गया है। भारतीय महिला क्रिकेट टीम अपना पहला मुकाबला न्यूजीलैंड 9 नवंबर को खेलेगी। इसके भारतीय टीम का सामना 11 नवंबर को पा​क के साथ, 15 नवंबर को आयरलैंड और 17 नवंबर को आस्ट्रेलिया के साथ होगा। साथ ही अनुभवी गेंदबाज शिखा पांडे को टीम में जगह नहीं मिली है। हाल ही में भारतीय टीम ने श्रीलंका के खिलाफ टी20 सीरीज जीतने में कामयाबी हासिल की है।

भारतीय महिला टीम टी20 विश्व कप के लिए:

हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उप-कप्तान), मिताली राज, जेमिमाह रोड्रिगेज, वेदा कृष्णमूर्ति, दीप्ति शर्मा, तान्या भाटिया (विकेटकीपर), पूनम यादव, राधा यादव, अनुजा पाटिल, एकता बिष्ट, डी हेमलता, मानसी जोशी, पूजा वास्त्राकार और अरुणदति रेड्डी।



Herald