Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

T20 महिला विश्व कप: टीम इंडिया की हुई घोषणा, इस खिलाड़ी को नहीं मिली टीम में जगह

इंटरनेट डेस्क। वेस्टइंडीज में होने वाले आइसीसी महिला वर्ल्ड टी-20 टूर्नामेंट के लिए भारतीय महिला क्रिकेट टीम की घोषणा कर दी गई है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने एक ट्वीट के जरिए इसकी जानकारी दी। आईसीसी महिला टी20 विश्वकप टूर्नामेंट के छठे संस्करण का आयोजन 9 से 24 नवम्बर तक वेस्टइंडीज में होने जा रहा है। इस टूर्नामेंट में कुल दस टीमें हिस्सा ले रही हैं। भारतीय टीम को ग्रुप-बी में आस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, पाकिस्तान और आयरलैंड के साथ शामिल किया गया है।

वेस्टइंडीज में आयोजित होने वाली इस महिला टी20 विश्वकप में भारतीय टीम की कमान हरमनप्रीत कौर को संभाली गई है। वहीं, टीम की आक्रामक बल्लेबाज स्मृति मंधाना को उप—कप्तान की जिम्मेदारी सौंपी गई है। मिताली राज और युवा जेमिमा रोड्रिग्स को भी 15 सदस्यीय टीम में जगह मिली है। हाल ही भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने श्रीलंका के खिलाफ टी20 सीरीज जीतने में कामयाबी हासिल की है। श्रीलंका के खिलाफ संपन्न हुई इस टी20 सीरीज में भारत की पूर्व कप्तान मिताली राज और जेमिमा ने शानदार प्रदर्शन किया और टीम को विजयी बनाने में अहम योगदान दिया। वेस्टइंडीज में आयोजित होने वाले इस छठे महिला विश्वकप में अनुभवी गेंदबाज शिखा पांडे को टीम में जगह नहीं मिली है। जबकि ऑलराउंडर खिलाड़ी पूजा वस्त्राकर की टीम में वापसी हुई है। भारतीय महिला क्रिकेट टीम अपने अभियान की शुरुआत न्यूजीलैंड के खिलाफ 9 नवंबर से करेगी। इसके बाद उसका सामना 11 नवंबर को पा​क के साथ, 15 नवंबर को आयरलैंड और 17 नवंबर को आस्ट्रेलिया के साथ होगा।

इस प्रकार हैं टी20 विश्व कप के लिए भारतीय महिला टीम : हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उप-कप्तान), मिताली राज, जेमिमाह रोड्रिगेज, वेदा कृष्णमूर्ति, दीप्ति शर्मा, तान्या भाटिया (विकेटकीपर), पूनम यादव, राधा यादव, अनुजा पाटिल, एकता बिष्ट, डी हेमलता, मानसी जोशी, पूजा वास्त्राकार और अरुणदति रेड्डी।