Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

THIS DAY: आज हैं उस भारतीय कप्तान का जन्मदिन, जिसने बचाई कई दिग्गज भारतीय खिलाड़ियों की जान

आज 25 सितंबर 1946 को बिशन सिंह बेदी अपना 72वां जन्मदिन मना रहे हैं. उनका जन्म पंजाब के अमृतसर में हुआ था. वह बाएं हाथ के स्पिन गेंदबाज थे. उन्होंने भारत के लिए 1966 से 1979 तक क्रिकेट खेला इस दौरान वह भारतीय टीम के कप्तान भी बने थे.

खिलाड़ियों की इंजरी को लेकर हमेशा रहते थे सजग 

बिशन सिंह बेदी एक ऐसे कप्तान थे जो अपने खिलाड़ियों की इंजरी को लेकर हमेशा सजग रहते थे. उनकी इस खास बात से वह खिलाड़ियों के बीच काफी लोकप्रिय थे.

पाकिस्तान और वेस्टइंडीज के खिलाफ बचा चुके हैं खिलाड़ियों को इंजरी से  

भारत और पाकिस्तान के बीच 1978 में एक वनडे मैच खेला जा रहा था. भारत को इस मैच को जीतने के लिए 23 गेंदों पर 26 रन की जरुरत थी. इसके बाद पाकिस्तान के कप्तान सरफराज नवाज गेंदबाजी करने आये और इसके बाद जो हुआ उससे पूरा क्रिकेट जगत बदनाम हुआ.

पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज सरफराज नवाज ने अपने इस ओवर में लगातार चार बाउंसर फेक दी, लेकिन अंपायर ने उसमे से एक बॉल को भी वाइड और नो बॉल नहीं करार दिया. इसके बाद सरफराज ने फिर कुछ गेंद वाइड भी फेकी, लेकिन इन्हें भी वाइड नहीं करार दिया गया.

अंपायर के इन गलत फैसलों से बल्लेबाज विश्वनाथ परेशान हो गये थे. वहीं बिशन सिंह बेदी समझ गये थे, कि पाकिस्तान बेईमानी करने में उतर आया है.

गुस्से से भारतीय टीम के कप्तान बिशन सिंह बेदी ने भी बल्लेबाजो को वापस बुला लिया और मैच खेलने से मना कर दिया. इसके बाद अंपायरों ने मैच में पाकिस्तान को विजेता घोषित कर दिया और भारत 2-1 से सीरीज हार गया. बिशन सिंह बेदी को अपने खिलाड़ियों की इंजरी का डर था. जिसके चलते उन्होंने ना खेलना ही बेहतर समझा.

एक बार और वेस्टइंडीज के खिलाफ भारत का स्कोर 306 रन पर 6 विकेट था. वेस्टइंडीज के गेंदबाज काफी स्पीड से खतरनाक गेंदबाजी कर रहे थे. भारत के दो खिलाड़ी पहले से ही रिटायर्ड हर्ट ले चुके थे. ऐसे मौके पर खिलाड़ियों की इंजरी को ध्यान में रखते हुए बिशन सिंह बेदी ने भारत की पारी को 6 विकेट पर ही घोषित कर दिया था.

ये भी खास बातें हैं बेदी की :

1. बता दें, कि बेदी को मुरलीधरन कभी पसंद नहीं आये. बेदी का कहना था, कि वह चकर गेंदबाजी करते हैं.

2. ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज स्पिनर शेन वार्न, बिशन सिंह बेदी को ही अपना आदर्श मानते थे.

3. बिशन सिंह बेदी काफी विवादों में भी रहे हैं. उन्होंने 1976 में जॉन लिवर के खिलाफ बॉल टेम्परिंग की अपील की थी. हालाँकि, जॉन को बरी कर दिया गया था. अपने विवादों के कारण ही बेदी को विजडन क्रिकेटर ऑफ़ द ईयर में शामिल नहीं किया गया था.

4. बिशन सिंह बेदी ने भारतीय टीम के लिए 67 टेस्ट मैच खेले और 10 वनडे मैच खेले. उन्होंने अपने खेले 67 टेस्ट में 266 विकेट हासिल किये. वहीं उन्होंने 10 वनडे में 7 विकेट हासिल किये.

5. अभिनेता अगंद बेदी, बिशन सिंह बेदी के ही पुत्र हैं. जिन्होंने हाल में ही नेहा धूपियां से शादी की थी.

6. वह बतौर कोच भी भारतीय टीम के लिए काम कर चुके हैं.

The post THIS DAY: आज हैं उस भारतीय कप्तान का जन्मदिन, जिसने बचाई कई दिग्गज भारतीय खिलाड़ियों की जान appeared first on SportzWiki Hindi.