एशिया कप के बाद भारतीय टीम को वेस्टइंडीज के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी हैं. वेस्टइंडीज को अपने भारत दौरे पर दो टेस्ट मैच, पांच वनडे मैच और तीन टी-20 मैच खेलने हैं. वेस्टइंडीज के इस दौरे की शुरूआत दो मैचों की टेस्ट सीरीज से होगी.
वेस्टइंडीज की टीम अपने भारत दौरे का पहला टेस्ट मैच चार से आठ अक्टूबर तक राजकोट के मैदान पर खेलेगी. इसके बाद 12 से 16 अक्टूबर तक हैदराबाद में सीरीज का दूसरा और अंतिम टेस्ट मैच खेला जायेगा.
शानदार फॉर्म के बावजूद नहीं मिलेगी रोहित को जगह !

आपकों बता दें, कि मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक भारतीय टीम के चयनकर्ताओं ने वेस्टइंडीज के खिलाफ टीम चयन बुधवार को ही कर लिया गया हैं.
सिर्फ कुछ खिलाड़ियों के फिटनेस टेस्ट की वजह से टीम को अभी अधिकारिक तौर पर घोषित नहीं किया गया हैं. दरअसल, कप्तान विराट कोहली, रविचंद्रन अश्विन और इशांत शर्मा की फिटनेस रिपोर्ट के कारण टीम के अधिकारिक ऐलान में कुछ दिनों की देर की गई हैं.
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शिखर धवन को इंग्लैंड दौरे में किये गये खराब प्रदर्शन के कारण टेस्ट टीम से ड्राप कर दिया गया हैं. वहीं उनके वनडे ओपनिंग पार्टनर रोहित शर्मा को भी वेस्टइंडीज के खिलाफ भारत की टेस्ट टीम में जगह नहीं मिली हैं.
जल्दबाजी में नहीं मिलेगा रोहित को टीम में मौका

आपकों बता दें, कि रोहित शर्मा एशिया कप में भारतीय टीम के कप्तान हैं और बल्ले से शानदार प्रदर्शन भी कर रहे हैं. एशिया कप 2018 में रोहित अपने खेले चार मैचों में भारत के लिए एक शतक व दो अर्धशतक लगा चुके हैं.
हालाँकि, चयनकर्ता जल्दबाजी में रोहित शर्मा को टेस्ट टीम में जगह नहीं देने वाले हैं. फिलहाल टेस्ट टीम में रोहित शर्मा की वापसी की ज्यादा उम्मीदें नहीं हैं.
टेस्ट में अबतक नहीं कर पाये खुद को साबित

बता दें, कि रोहित शर्मा अपने आप को टेस्ट क्रिकेट में साबित नहीं कर पाये हैं. रोहित ने अबतक 25 टेस्ट में खेले हैं. जिसमे उन्होंने अबतक 39.97 की औसत से 1479 रन ही बनाये हुए हैं.
The post UPDATE: रोहित शर्मा के वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज में चयन को लेकर आई बड़ी खबर, जाने क्या होंगे हिस्सा appeared first on SportzWiki Hindi.