Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

US OPEN: विवादित फाइनल में सेरेना का 24वां ग्रैंड स्लैम जीतने का टुटा सपना, इस जापानी खिलाड़ी ने रचा इतिहास

इंटरनेट डेस्क। शनिवार को खेले गए यूएस ओपन के फाइनल मुकाबले में जापानी खिलाड़ी नाओमी ओसाका ने स्टार खिलाड़ी सेरेना विलियम्स को सीधे सेटों में मात देते हुए अपने पहले ग्रैंड स्लैम खिताब पर अपना कब्ज़ा जमा लिया। 20 साल की ओसाका ने खिताबी मुकाबले में 6-2, 6-4 से जीत दर्ज की। इसके साथ ही जापानी युवा टेनिस खिलाड़ी ओसाका ने अपनी आदर्श सेरेना विलियम्स को यूएस ओपन 2018 के फाइनल में मात देकर इतिहास रच दिया।

इसी के साथ अमेरिका की टेनिस स्टार सेरेना विलियम्स यूएस ओपन के फाइनल मुकाबले में हारने के बाद सुर्खियों में छा गई। अमेरिका की स्टार टेनिस खिलाड़ी जापान की ओसाका के साथ फाइनल मुकाबले के दौरान अंपायर कार्लोस रामोस पर भड़क गईं। अमेरिका की इस ​स्टार खिलाड़ी को रैकेट से फाउल पर जब दूसरी बार आचार संहिता के उल्लंघन की चेतावनी और एक अंक की पेनल्टी दी गई तो ये टेनिस स्टार आग बबूला हो गई और अंपायर कार्लोस रामोस के पास जाकर तीखी बहस करने लगी और अंपायर को ;चोर तक कह डाला।

अंपायर रामोस ने इसके बाद नाराज सेरेना को अंपायर ने आचार संहिता के तीसरे उल्लंघन के लिए एक गेम की पेनल्टी दी जिससे ओसाका दूसरे सेट में 5-3 से आगे हो गई और अमेरिका की ये स्टार खिलाड़ी सेरेना विलियम्स जीत से दूर हो गई और इसके बाद आंसुओं में डूबी हुईं सेरेना ने एक अंक जुटाया लेकिन शानदार फॉर्म में चल रहीं जापानी की स्टार खिलाड़ी ओसाका ने सेट और मैच दोनों अपने नाम करते हुए सेरेना का 24वां ग्रैंड स्लैम जीतने का सपना तोड़ दिया। जापान की नाओमी ओसाका का यह पहला ग्रैंडस्लैम खिताब है। जापान की ओर से ये कारनामा करने वालीं ओसाका पहली खिलाड़ी बनींं। सेरेना और ओसाका के बीच इस मैच को ग्रैंडस्लैम के सबसे विवादित फाइनल के तौर पर भी जाना जाएगा। सेरेना ने अपने करियर में कई बड़े अवॉर्ड जीतने में कामयाबी हासिल की है।