भारत दौरे पर आयी ऑस्ट्रेलिया ए और टीम इंडिया ए के बीच दो अनाधिकारिक टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मैच खेला जा रहा है. मैच के पहले दिन तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज की गेंदबाजी का जादू दिखा. सिराज की शानदार गेंदबाजी के आगे ऑस्ट्रेलिया ए पहली पारी में 243 रन ही बना सकी. जिसके जवाब में भारतीय टीम ने पहले दिन का खेल ख़त्म होने तक बिना कोई विकेट खोये 41 रन बनाए.
ख्वाजा के शतक से टीम बना सकी पर्याप्त स्कोर
ऑस्ट्रेलिया की ओर से ओपनर बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा ने सर्वाधिक 127 रनों की पारी खेली. दूसरे ओपनर कुर्टिस पैटर्सन ने 31 रन बनाए. पैटर्सन मोहम्मद सिराज की गेंद पर बोल्ड हुए. दूसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आए ट्रेविस हेड 4 रन ही बना सके. वह सिराज की गेंद पर श्रीकार भरत को कैच देकर आउट हुए.

ट्रेविस के बाद बल्लेबाजी के लिए आए पीटर हैंड्सकाम्ब सिराज की गेंद पर एलबीडब्लू आउट होकर बिना खाता खोले ही वापस पवेलियन लौट गए. इसके बाद आए मिचेल मार्श भी महज 4 गेंदें खेल कर सिराज की गेंद पर एलबीडब्लू हो गए.
मिचेल के बाद आए मार्नुस ने अच्छी बल्लेबाजी की. मार्नुस 60 रन बनाकर सिराज की गेंद पर बोल्ड हुए. इसके बाद एलेक्स 4 रन पर कुलदीप यादव का शिकार बने. एलेक्स के बाद दो बल्लेबाज माइकल नेसेर और क्रिस ट्रीमेन बिना कोई रन बनाए सिराज की गेंदों पर आउट हुए.
वहीं ब्रेंडन डोग्गेट कुलदीप की गेंद पर समर्थ को कैच देकर वापस पवेलियन लौटे. जॉन हॉलैंड 12 रन बनाकर नाबाद रहे. जबकि आखिरी बल्लेबाज के रूप में उस्मान ख्वाजा सिराज की गेंद पर 127 रन बनाकर आउट हुए.
सिराज ने लिए 8 विकेट

मोहम्मद सिराज निरंतर खतरनाक तेज गेंदबाजी कर रहे हैं. मोहम्मद सिराज के विकेट लेने की भूख बढ़ती जा रही है. हर मैच में सिराज अपनी तेज गेंदबाजी का जादू चला रहे हैं. जिसका सबूत ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ लिए गए 8 विकेट हैं. सिराज के अलावा सिर्फ दो विकेट कुलदीप ने लिए.
वहीं 243 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम ने पहले दिन का खेल ख़त्म होने तक बिना कोई विकेट गंवाए 41 रन बना लिए हैं. सलामी बल्लेबाज रविकुमार समर्थ 10 रन और मयंक अग्रवाल 31 रन बनाकर नाबाद लौटे.
The post W W W W W की मदद से 8 विकेट लेकर मोहम्मद सिराज ने ऑस्ट्रेलिया को सस्ते में समेटा appeared first on SportzWiki Hindi.