Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

Weather Report : श्रीलंका और बांग्लादेश के बीच एशिया कप के पहले मैच में कुछ ऐसा रहेगा मौसम का हाल

dubai cricket stedium

एशिया कप 2018 की शुरुआत आज यानि 15 सितंबर से होने जा रही है. पहला मैच श्रीलंका और बांग्लादेश के बीच मैच दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. एशिया कप के सभी मुकाबले दुबई और अबू धाबी स्टेडियम में होंगे.

श्रीलंका टीम में लगभग एक साल बाद दिग्गज तेज गेंदबाज लसिथ मलिंगा की वापसी हुई है. उन्हें अकिला की जगह टीम में शामिल किया जा सकता है. वहीं बांग्लादेश टीम में लिटन दास तमीम के साथ ओपनिंग कर सकते हैं.

चेस करने वाली टीम ने जीते सबसे ज्यादा मैच 

पिछले वर्ष दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में पांच वनडे मैच खेले गए. जिसमे से चार मैच बाद में बल्लेबाजी करने वाली टीम ने जीते हैं. जो एक मात्र मैच बाद में बल्लेबाजी करने वाली टीम नहीं जीत पायी वह श्रीलंका है.

इस पिच पर किसी टीम द्वारा बनाया गया उच्चतम स्कोर 355 रन है. जबकि निम्नतम स्कोर 131 रन है. वहीं जिस उच्चतम स्कोर को बाद में बल्लेबाजी करते हुए टीम द्वारा हासिल किया गया वह स्कोर 287 रन है. बांग्लादेश टीम 8 अप्रैल 1995 के बाद से अपना पहला मैच दुबई में खेल रही है.

मौसम का हाल 

दुबई में मैच के दौरान मौसम पूरी तरह साफ़ रहेगा. लोकल समय यानि दुबई के समयनुसार मैच दोपहर 3 बजकर 30 मिनट पर शुरु होगा. इस दौरान कुछ बादला आसमान में दिखाई दे सकते हैं.

मगर शाम होते-होते बादल गायब होने की आशंका है. मैच के शुरुआत के समय जहां तापमान 40 से 43 डिग्री के बीच में रहेगा तो वहीं मैच के आधे सफ़र तक तापमान घटकर 30 डिग्री तक आ सकता है.

बांग्लादेश संभावित प्लेइंग इलेवन – तमीम इकवाल, लिटन दास, शाकिब अल हसन, मुशफिकर रहीम(विकेटकीपर) महमुदुल्लाह, मोसद्देक मिथुन, मशरफे मुर्तजा(कप्तान), मेहदी हसन मिर्ज़ा, रुबेल हुसैन, मुस्तफिजुर रहीम.

श्रीलंका संभावित प्लेइंग इलेवन – निरोशन डिकवेला(विकेटकीपर), उपुल थरंगा, कुसल परेरा, कुसल मेंडिस, एंजिलो मैथ्यूज(कप्तान), धनंजया डी सिल्वा, थिसारा परेरा, दसुन शंका, दिलरुवान परेरा, सुरंगा लकमल, लसिथ मलिंगा.

The post Weather Report : श्रीलंका और बांग्लादेश के बीच एशिया कप के पहले मैच में कुछ ऐसा रहेगा मौसम का हाल appeared first on SportzWiki Hindi.