Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

WI vs IND: वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए 15 सदस्यी सम्भावित भारतीय टीम, ये दिग्गज होंगे बाहर

अक्टूबर में वेस्टइंडीज टीम भारत दौरे पर आने वाली है. इस दौरान दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जाएगी. इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में मिली 1-4 से करारी हार के बाद भारतीय टीम में कई बदलाव देखने को मिल सकते. ऐसे में कुछ ऐसी हो सकती है भारतीय 15 सदस्यीय टीम.

1. केएल राहुल 

केएल राहुल इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में ज्यादा कुछ तो नहीं कर पाए, मगर आखिरी मैच में उन्होंने शानदार शतकीय पारी खेली. इससे पहले भी वह विदेशी पिचों पर शानदार प्रदर्शन कर चुके हैं. वहीं सलामी बल्लेबाज शिखर धवन और मुरली विजय का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा है. खासतौर पर शिखर धवन विदेशी धरती पर फ्लॉप  रहे हैं.

2. मयंक अग्रवाल 

मयंक अग्रवाल पिछले काफी समय से शानदार प्रदर्शन करते आ रहे हैं. पिछले घरेलू सीजन में वह सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे थे. जबकि इसके बाद इंडिया ए की ओर से खेलते हुए भी मयंक ने रन बनाए. यही कारण है कि उन्हें वेस्टइंडीज के खिलाफ मौका दिया जा सकता है.

3. पृथ्वी शॉ 

युवा बल्लेबाज पृथ्वी शॉ ने अपनी प्रतिभा से सभी का ध्यान खीचा हैं. वह इंग्लैंड के खिलाफ अंतिम दो मैचों के लिए भारतीय टीम में शामिल किए गए. हालांकि उन्हें एक भी मैच में मौका नहीं मिला. वेस्टइंडीज के खिलाफ भी पृथ्वी को टीम में शामिल किया जा सकता है. फर्स्ट क्लास क्रिकेट में पृथ्वी ने 56.72 की औसत से रन बनाए हैं.

The post WI vs IND: वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए 15 सदस्यी सम्भावित भारतीय टीम, ये दिग्गज होंगे बाहर appeared first on SportzWiki Hindi.