Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

WORLD CUP 2019: इस दिन से होगा विश्व कप का आगाज, इस टीम पर रहेंगी सबकी नजर 

इंटरनेट डेस्क। आज के समय में क्रिकेट का दीवाना है कोई है साथ ही हर कोई विश्व कप होने का इंतजार सब कोई कर रहा है लेकिन अब आपके लिए खुशखबरी है। आईसीसी ने 2019 में इग्लैंड में होने वाले क्रिकेट के इस महाकुंभ के कार्यक्रम की घोषणा कर दी है। साथ ही बताया जा रहा है की भारत विश्व कप में अपना पहला मैच दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ साउथेम्प्टन में खेलेगा जों की 5 जून को खेला जाएगा। हाल ही में आईसीसी ने 2019 में होने वाले विश्व कप की पूरी समय सारणी जारी की है।

रिपोर्ट के अनुसार बताया जा रहा है की अबकी बार विश्व कप इग्लैंड में आयोजित किया जा रहा है। साथ ही बताया जा रहा है की विश्व कप उद्घाटन मुकाबला मेजबान इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका के बीच 30 मई को लंदन में खेला जाएगा। इसके अलावा बताया जा रहा है की दस टीमों के बीच खेले जाने वाले इस टूर्नामेंट में 48 मैच खेले जाएंगे। 45 दिन तक चलने वाले इस टूर्नामेंट में भारतीय टीम 9 राउंड रॉबिन लीग के मैच खेलेगी।

साथ ही एक बार फिर जल्द ही भारतीय दर्शकों को भारत और पाकिस्तान का मुकाबला देखने को मिलेगा। यह मुकाबला 16 जून को मैनचेस्टर में खेला जाएगा। पिछली बार की विजेता भारतीय टीम पर इस बार भी सबकी निगाह रहेंगी। इस बार विश्व कप की सबसे मजबूत टीमों में से एक भारत को भी माना जा रहा है। साथ ही विश्व कप टूर्नामेंट के सेमीफाइनल 9 और 11 जून को तथा फाइनल 14 जून को लॉड्र्स में खेल जाएगा।

विश्व कप 2019 में भारतीय टीम का कार्यक्रम:

क्रम दिन विरोधी टीम स्थान
1. 5 जून दक्षिण अफ्रीका साउथेम्प्टन
2. 9 जून ऑस्ट्रेलिया ओवल
3. 13 जून न्यूजीलैंड नॉटिंघम
4. 16 जून पाकिस्तान मैनचेस्टर
5. 22 जून अफगानिस्तान साउथेम्प्टन
6. 27 जून वेस्ट इंडीज मैनचेस्टर
7. 30 जून इंग्लैंड बर्मिंघम
8. 2 जुलाई बांग्लादेश बर्मिंघम
9. 6 जुलाई श्रीलंका लीड्स
10. 9 जुलाई पहला सेमीफाइनल ओल्ड ट्रैर्फड
11. 11 जुलाई दूसरा सेमीफाइनल एजबेस्टन
12. 14 जुलाई फाइनल लॉड्‌र्


Herald